{"_id":"5e347fdb8ebc3e7da4650fe4","slug":"irctc-brought-air-tour-package-to-south-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण भारत के लिए आईआरसीटीसी लाया हवाई टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण भारत के लिए आईआरसीटीसी लाया हवाई टूर पैकेज
Sat, 01 Feb 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म सर्विस (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत के तमाम धार्मिक स्थानों के लिए हवाई टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज के तहत 51950 रुपये देकर विमान द्वारा आईआरसीटीसी इच्छुक लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाएगा। 22 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक छह दिन और सात रात के इस पैकेज का नाम दिव्य दक्षिण दर्शन रखा गया है।
इसमें फ्लाइट से आने-जाने और थ्री स्टार होटल में रुकने और खाने-नाश्ते का प्रबंध आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा। टिकट बुक कराने के बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से तिरुपति बालाजी जाने-आने और त्रिवेंद्रम से लखनऊ तक हवाई जहाज से यात्रा करवाई जाएगी।
इस दौरान तिरुपति बालाजी, पद्मावती, कलाहस्ती मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर, त्रिवेंद्रम में पद्मनाभम मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इन सभी जगहों पर आने-जाने के लिए एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। एक व्यक्ति के पैकेज का मूल्य 51,950 रुपये, दो व्यक्तियों का पैकेज प्रति व्यक्ति 40,500 रुपये और तीन व्यक्तियों का पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति 39,500 रुपये है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और इलाहाबाद जंक्शन स्थित कार्यालय से करवाई जा सकती है।