फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation team formed against radiology candidates, statements will be recorded today

Prayagraj News: रेडियोलॉजी के परीक्षार्थियों के खिलाफ जांच टीम गठित, आज दर्ज होंगे बयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed against radiology candidates, statements will be recorded today
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन रखने वाले रेडियोलॉजी विभाग के तीन छात्रों की रिपोर्ट यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल को भेजने के साथ जांच टीम का भी गठन किया है। यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को छात्रों का बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा कई अन्य साक्ष्यों का भी अध्ययन करेगी। इन छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को आरोपी छात्रों के अलावा अन्य विद्यार्थी माफीनामा लेकर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। जहां प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने कहा कि अब मामला काउंसिल के पास है, वहीं निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से नहीं रोका गया। उन्हें प्रैक्टिकल देने के लिए कहा गया है, मगर अंतिम निर्णय काउंसिल का होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को कॉलेज में रेडियोलॉजी विभाग की परीक्षा के दौरान तीन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन मिला था। इस पर परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में अधिक ड्यूटी कराने और पढ़ाई का समय न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने विद्यार्थियों को शांत कराकर परीक्षा फिर से शुरू कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से देनी पड़ सकती है परीक्षा
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, आरोपित छात्रों को एक परीक्षा फिर से देनी पड़ सकती है। जांच टीम छात्रों का बयान लेने के साथ सीसीटीवी की फुटेज भी जांच करेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

मामला अनुशासनहीनता का है। जिसकी रिपोर्ट मेडिकल काउंसिल को भेजी गई है, वहीं जांच टीम गठित की गई है। काउंसिल के निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - डॉ. वत्सला मिश्रा, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed