फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation started in case of serving breakfast on tricolor cloth, police interrogated the accused

प्रयागराज : तिरंगे जैसे कपड़े पर नाश्ता परोसने के मामले में जांच शुरू, पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ

Fri, 18 Aug 2023 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर होलागढ़ स्थित मदरसे में तिरंगे के अपमान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आए अतिथियों को मेज पर तिरंगा कपड़ा बिछाकर नाश्ता परोस दिया गया। इसकी फोटो वायरल होने पर लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Investigation started in case of serving breakfast on tricolor cloth, police interrogated the accused
होलागढ़ इलाके के मदरसे में तिरंगे पर नाश्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलागढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए आतिथियों को तिरंगे जैसे कपड़े पर नाश्ता परोसने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और मौके पर जाकर मामले की जांच की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 

विज्ञापन


मदरसे में तिरंगे पर परोसा गया था नाश्ता

स्वतंत्रता दिवस पर होलागढ़ स्थित मदरसे में तिरंगे के अपमान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आए अतिथियों को मेज पर तिरंगा कपड़ा बिछाकर नाश्ता परोस दिया गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में प्रबंधक समेत चार पर नामजद रिपाेर्ट दर्ज की गई, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


होलागढ़ के दहियावां बाजार में मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद मेहमानों को तिरंगे कपड़े पर नाश्ता परोस दिया गया। कुछ देर बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में दहियावां बाजार के व्यापारी भी शामिल थे। प्रदर्शन की खबर पुलिस अफसरों को मिली तो मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ वह पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

उधर, पवन जायसवाल समेत व्यापार मंडल के अन्य सदस्यों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर मदरसा प्रबंधक तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, दहियावां बाजार निवासी कुलदीप केसरवानी, संजय केसरवानी को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर भी केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है, उनके खिलाफ जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed