{"_id":"5dc1d5878ebc3e5b5c25e16a","slug":"interview-for-the-post-of-spokedperson-allahabad-news-ald2593925187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता पद के लिए साक्षात्कार 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता पद के लिए साक्षात्कार 15 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवक्ता पद के लिए साक्षात्कार 15 को
आयुर्वेदिक महाविद्यालयों एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग में होगी सीधी भर्ती
बीएएमएस में न्यूनतम 67 फीसदी अंक पाने वालों को ही इंटरव्यू में प्रवेश
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग के तहत प्रदेश के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रवक्ता रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना और प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता पेंट एंड टेक्नोलॉजी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
प्रवक्ता पेंट एंड टेक्नोलॉजी के तीन पदों में एक पद अनारक्षित और एक-एक पद ओबीसी एवं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण आदि प्रपत्र डाउनलोड करके मुद्रित करना है और उसे लेकर अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए 15 नवंबर को सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में सुबह नौ बजे उपस्थित होना है।
उधर, आयुर्वेदिक कॉलेजों में प्रवक्ता रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना के पद पर भर्ती के लिए होने वाले में उन्हीं अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिनके बीएएमएस में न्यूनतम 67 फीसदी अंक हैं। अन्य अभ्यर्थियों के कटऑफ 67 प्रतिशत से कम होने के कारण उनके आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। इस पद के अभ्यर्थियों को भी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए 15 नवंबर को सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में उपस्थित होना है।