फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview for recruitment of Assistant Professor from tomorrow in UP

यूपी: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए साक्षात्कार कल से

Sun, 28 Jul 2019 09:02 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 28 Jul 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Interview for recruitment of Assistant Professor from tomorrow in UP
इलाहबाद हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 47 के तहत 29 जुलाई से इंटरव्यू शुरू होने जा रहा है और विज्ञापन संख्या 46 की प्रतीक्षा सूची (अतिरिक्त सूची) के अभ्यर्थियों की विभिन्न कारणों से रिक्त पड़े तकरीबन 200 पदों पर अब तक भर्ती नहीं हुई। इस बीच शासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय में नए कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थी सोमवार को नए कार्यवाहक निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 47 के तहत इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होते ही विषयवार परिणाम जारी होने लगेंगे और रिजल्ट आते ही विज्ञापन संख्या 46 के तहत संबंधित विषय की अतिरिक्त सूची स्वत: समाप्त मान ली जाएगी। नियम है कि किसी की मृत्यु होने, इस्तीफा देने या अन्य कारणों से पद रिक्त होता है तो वहां अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थियों की भर्ती की जाए। विज्ञापन संख्या 46 की अतिरिक्त सूची के अभ्यर्थी इसी नियम के तहत मांग कर रहे हैं कि काउंसलिंग कराकर उन्हें कॉलेज आवंटित किए जाएं।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका भी दाखिल हुई है। याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद विज्ञापन संख्या 46 के क्रम में शिक्षक भर्ती पूरी नहीं की जा रही है। महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने का प्रदेश सरकार को एक और मौका दिया है। यदि अगली सुनवाई पांच अगस्त तक हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा।

कोर्ट की सख्ती के बाद शासन ने संयुक्त सचिव डॉ. अमित भारद्वाज को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। नए कार्यवाहक निदेशक पर अब भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने का दबाव होगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे सोमवार को नए कार्यवाहक निदेशक से मिलकर अपनी बात रखेंगे और रिक्त पड़े तकरीबन 200 पदों पर अतिरिक्त सूची वालों की भर्ती किए जाने की मांग करेंगे, जैसा कि पूर्व में होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed