फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview for recruitment of 487 posts of PCS from tomorrow

पीसीएस के 487 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कल से

Tue, 30 Mar 2021 08:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Interview for recruitment of 487 posts of PCS from tomorrow
प्रयागराज। पीसीएस-2020 के इंटरव्यू एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। इंटरव्यू आठ दिनों में पूरा करा लिए जाएंगे और अप्रैल के मध्य तक अंतिम चयन परिणाम जारी होने की उम्मीद है। पीसीएस-2020 के अंतिम चयन परिणाम के साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का परीक्षा कैलेंडर पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा। इंटरव्यू रिकार्ड आठ दिनों में पूरा कराने के लिए सात बोर्ड गठित किए गए हैं और रोज 112 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी होगा।
विज्ञापन

पीसीएस के 487 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी किया था, जिसमें 854 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा इस साल 21 से 25 जनवरी तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद जिले के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 4589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने महज 54 दिनों में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी एक नया रिकार्ड कायम किया।
विज्ञापन

अब महज आठ दिनों में इंटरव्यू पूरा कराना भी एक नया रिकार्ड होगा। पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 11 अक्तूबर का आयोजित की गई थी। अगर अप्रैल के मध्य तक अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाता है तो पूरी परीक्षा का आयोजन भी रिकार्ड समय में पूरा होगा। परीक्षा तकरीबन छह माह में पूरी हो जाएगी, जबकि इससे पूर्व अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम के लिए कम से कम एक साल इंतजार करना पड़ जाता था। इस बीच कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में इंटरव्यू कराना आयोग के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि इंटरव्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed