{"_id":"65a22d1a8511b1535a064d8c","slug":"interview-for-43-posts-of-direct-recruitment-at-the-end-of-this-month-commission-released-possible-informatio-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : सीधी भर्ती के 43 पदाें के लिए इंटरव्यू इस माह के अंत में, आयोग ने जारी की संभावित सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : सीधी भर्ती के 43 पदाें के लिए इंटरव्यू इस माह के अंत में, आयोग ने जारी की संभावित सूचना
Sat, 13 Jan 2024 11:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:56 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने साक्षात्कार के लिए संभावित तिथि की घोषणा की है। कुछ पदों पर साक्षात्कार अगले माह भी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जनवरी के अंतिम सप्ताह में सीधी भर्ती के 43 पदों और फरवरी के पहले सप्ताह में 10 पदों के लिए इंटरव्यू कराने जा रहा है। आयोग ने शुक्रवार को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में माइक्रोबायोलॉजिस्ट (खाद्य) के छह पदों, आयुष विभाग में रीडर अर्थशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना के चार चार पदों, आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता रिपर्टरी के 12 पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के एक पद और आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता मटेरिया मेडिका के 20 पदों के लिए इंटरव्यू जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता मटेरिया मेडिका के पदों के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में इंटरव्यू पूरे हो जाएंगे। वहीं, आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता फार्मेसी के 10 पदों के लिए इंटरव्यू फरवरी के पहले सप्ताह में होंगे।
विज्ञापन