फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interstate smuggler arrested with smack worth ₹1 crore.

Prayagraj : एक करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 08:15 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर के पास से अंतरराज्यीय तस्कर बांदा के नारायणी थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी आलोक त्रिपाठी को एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Interstate smuggler arrested with smack worth ₹1 crore.
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर के पास से अंतरराज्यीय तस्कर बांदा के नारायणी थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी आलोक त्रिपाठी को एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स टास्क फोर्स, क्राइम ब्रांच और औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को उसे पकड़ा। तस्कर इंफाल से स्मैक लाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। उसके पास से 515 ग्राम स्मैक मिली है। इसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टास्क फोर्स, क्राइम ब्रांच और औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था। टीम को तस्कर के आने की सूचना था। इसके बाद सरस्वती हाईटेक सिटी के पास राज्य विश्वविद्यालय के पीछे एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ा। आरोपी की पहचान आलोक त्रिपाठी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 515 ग्राम स्मैक और 7060 रुपये मिले। उसके पास से एक मोबाइल फोन बिना सिम के बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ औद्योगिक क्षेत्र कमलेश कुमार पटेल का कहना है कि आलोक त्रिपाठी ने बताया कि वह स्मैक इंफाल से ट्रकों से मंगवाता था। इसे वह प्रदेशभर में सप्लाई करता था। वर्ष 2020 में दिल्ली के रोहिणी थाना पुलिस की ओर से तीन करोड़ की स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बरामद मोबाइल फोन के विषय में तस्कर ने बताया कि वह पकड़े जाने के डर से फोन में सिम नहीं लगाता था। फोन को राउटर के माध्यम से चलाता था और व्हाट्सएप पर ही बात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed