{"_id":"5e010d7c8ebc3e87f440c998","slug":"internet-service-restored-one-day-before-pressure-allahabad-news-ald263786644","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव के बाद इंटरनेट सेवा एक दिन पहले बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव के बाद इंटरनेट सेवा एक दिन पहले बहाल
विज्ञापन

0 डीएम ने बीएसएनएल समेत अन्य संचार सेवा प्रदाता कंपनियों को लिखा पत्र, लोगों ने महसूस की राहत
0 बृहस्पतिवार रात से बाधित थी सेवा, कारोबार समेत अन्य कार्यों पर पड़ रहा था विपरीत असर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चार दिन बाद सोमवार को इंटरनेट सेवा बहाल हो गई। चौतरफा दबाव के बाद डीएम ने एक दिन पहले ही सुविधा बहाल करने के लिए संचार कंपनियों को पत्र लिखा। इसके बाद करीब एक बजे से इंटरनेट कनेक्शन मिलने के साथ लोगों के व्हाट्सअप पर संदेश आने शुरू हो गए और लोगों ने राहत महसूस की। अचानक सेवा शुरू होने के बाद काफी देर तक फोन करके लोग एक दूसरे को इसकी सूचना देते रहे। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट सकारात्मक है। इसके बाद सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया।
एनआसी-सीएए के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सपा और वामपंथी दलों की अगुवाई में बड़ा आंदोलन हुआ था। सुभाष चौराहा पर जुटी हजारों की भीड़ से तनाव बढ़ गया था। इसके अलावा शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भी बड़े आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन के आदेश पर बृहस्पतिवार रात में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। प्रयागराज के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी लेकिन, ज्यादातर शहरों में रविवार को ही सेवा बहाल हो गई। बवाल वाले जिले गोरखपुर और वाराणसी में भी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई। इसके विपरीत डीएम की ओर से संचार सेवा प्रदाता कंपनियों को पत्र लिखकर मंगलवार तक यह सुविधा बंद रखने के लिए कहा गया था। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना था कि मंगलवार को शांति व्यवस्था की समीक्षा के बाद सेवा बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा। जबकि, दो दिन निकलने वाले जुलूस को छोड़ दें तो अन्य जिलों की तुलना में यहां का माहौल शांतिपूर्ण रहा। ऐसे में मंगलवार तक सेवा बाधित रखने के प्रशासन के फैसले को लेकर चौतरफा दबाव बनने लगा। व्यापारी, छात्र-छात्रा उठाने लगे कि प्रशासन के पास कौन सा फीडबैक है कि इंटरनेट सेवा बाधित करनी पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाओं ने भी जन्म ले लिया था। इससे बने दबाव के बाद डीएम की ओर से सोमवार को कंपनियों को पत्र लिखा गया। उन्होंने दिन में 12 बजे से इंटरनेट सेवा बहाल करने के लिए कहा था। एक संचार कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इसके बाद केबल आदि जोड़ने में एक घंटा लग गया। उनका कहना था कि दिन में करीब एक बजे से सेवा पूरी तरह से सुचारू हो गई।
000
बाधित रहा इंटरनेट, आठ दिनों में कैसे हो आधार से पैन लिंक
0 31 तक लिंक न कराने पर पैन नंबर के साथ बैंक खाता भी हो जाएगा सीज
0 जिनके नाम या अन्य डिटेल में गड़बड़ी है उनकी ज्यादा बढ़ सकती है परेशानी
प्रयागराज। जिले में चार दिनों तक इंटरनेट सेवा बाधित होने से आधार से पैन नंबर लिंक कराने के लिए कतार में लगे लोगों की भी मुसीबत बढ़ गई है। इनके सामने अब आठ दिनों में पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की चुनौती है। अन्यथा, 31 दिसंबर के बाद पैन कार्ड बेकार होने के साथ बैंक खाता समेत उससे जुड़े अन्य दस्तावेज भी सीज हो जाएंगे। जिनके पैन और आधार कार्ड में दर्ज नाम या अन्य डिटेल में अंतर हैं उनकी मुसीबत ज्यादा बढ़ सकती है। उन्हें पहले पैन कार्ड में दर्ज गड़बड़ी को दुरुस्त कराना होगा, जिसमें कम से कम 10 दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
वित्त सलाहकार पवन जायसवाल ने बताया कि जिन्होंने पैन नंबर लेने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया है उन्हें लिंक कराने की जरूरत नहीं है। वहीं अन्य दस्तावेज के आधार पर नंबर लेने वालों को आधार कार्ड से पैन लिंक कराना अनिवार्य है। इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख है। इसके बाद आयकर विभाग पैन नंबर को अवैध कर देगा। इसके साथ ही पैन से जुड़े अन्य दस्तावेज भी सीज हो जाएंगे। उनका कहना है कि आयाकर विभाग ने आधार कार्ड में दर्ज नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि को मानक माना है। इसलिए जरूरी है कि पैन कार्ड में दर्ज डिटेल वही हों जो आधार कार्ड पर दर्ज हैं। इसमें भिन्नता है तो पैन कार्ड में सुधार कराना होगा। इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट के निधारित सेक्शन में जाकर आवेदन किया जा सकता है।
000
ऐसे करें पैन को आधार से लिंक
0 आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in के होम पेज पर जाएं। वहां क्विक लिंक के कालम में बने आधार लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक फार्म खुल जाएगा। उसमें आधार और पैन का नंबर, नाम आदि डिटेल भरने होंगे। यदि आपका पैन कार्ड पुराना है और जन्म तिथि की जगह सिर्फ वर्ष दर्ज है तो उससे संबंधित कॉलम को भी भरना होगा। इसके बाद सबमित करने पर आधार से पैन लिंक हो जाएगा।