फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   International yoga day: Thousands of people will do yoga today to wish for a healthy mind and body

international yoga day : स्वस्थ मन-तन की कामना के लिए हजारों लोग आज करेंगे योग

Mon, 20 Jun 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 09:32 PM IST
सार

योगाभ्यास का कार्यक्रम 14 जून से ही शुरू है। इससे जिलेे में करीब नौ लाख लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में मंगलवार को वृहद स्तर पर आयोजन होगा। संगम क्षेत्र में योग करने वालों के लिए12 ब्लॉक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
International yoga day: Thousands of people will do yoga today to wish for a healthy mind and body
योग दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व योग दिवस पर मंगलवार को पूरा जिला योगमय होगा। स्वस्थ और तन और मन की कामना के साथ हजारों लोग अलग-अलग स्थानों पर इस महाआयोजन का हिस्सा होंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में संगम क्षेत्र में आयेजित होने वाले योगाभ्यास में आठ हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन



योगाभ्यास का कार्यक्रम 14 जून से ही शुरू है। इससे जिलेे में करीब नौ लाख लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में मंगलवार को वृहद स्तर पर आयोजन होगा। संगम क्षेत्र में योग करने वालों के लिए12 ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन के समतलीकरण का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया। देर रात तक अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया ज रहा था।
विज्ञापन



डीएम संजय कुमार खत्री, एसएसपी अजय कुमार अन्य अफसरों ने सोमवार को निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने एंबुलेंस, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ शिपू गिरि, सिटी मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव, डीडीओ अशोक कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग से बढ़ती है स्वास्थ्य के प्रति चेतना
विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को मदर टेरेसा फाउंडेशन एवं यूफोरियल यूथ सोसाइटी की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष देवेश जायसवाल, फाउंडेशन के नगर महासचिव गुफरान खान ने योग के फायदे बताए। शिविर में मनोज त्रिपाठी, उर्मिला सिंह, निशा मिश्रा, गगन सिंह आदि शामिल रहे।

मदरसों में होगा योग
मदरसों में मंगलवार को योग दिवस का आयोजन होगा। सोमवार को प्रयागराज आए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने यह निर्देश दिया। इसी क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने भी आदेश जारी कर दिया है। अध्यक्ष ने मदरसा रहमते निस्वॉ अकबरपुर, मदरसा अरबिया शाहजहां अकबरपुर, मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन करामत की चौकी करेली, मदरसा कुरानिया करेली, मदरसा फरहते निस्वा बमरौली, मदरसा मदरसतुल बनात मोहिउद्दीनपुर भरेठा तथा मदरसा तालीमुल कुरान सल्लाहपुर का निरीक्षण भी किया।


मदरसों एवं प्रधानाचार्यों संग वार्ता में दीनी के साथ दुनियावी तालीम दिए जाने की भी बात कही। ताकि, मदरसाें के विद्यार्थी देश की मुख्य धारा से जुड़ सकें। उन्होंने मदरसों के विद्यार्थियों की सूची चस्पा करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने का भी निर्देश दिया। अध्यक्ष ने विगत दिनों अटाला में हुए बवाल की बाबत भी चर्चा की तथा शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन की मदद करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed