फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Intercity can be found from Prayagraj to Gorakhpur

यात्रीगण कृपया ध्यान दें :   प्रयागराज से गोरखपुर के लिए मिल सकती है इंटरसिटी

Mon, 07 Nov 2022 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:17 PM IST
सार

प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन नहीं है। इस वजह से यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि गोरखपुर के लिए वाराणसी होतेे हुए सीधी ट्रेन चले।

विज्ञापन
: Intercity can be found from Prayagraj to Gorakhpur
इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष गोरखपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाए जाने का ऐलान रेलवे का कर सकता है। ट्रेन का संचालन वाया वाराणसी, देवरिया होगा। इसकी समय सारिणी भी तकरीबन तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन



प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन नहीं है। इस वजह से यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि गोरखपुर के लिए वाराणसी होतेे हुए सीधी ट्रेन चले। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड स्तर तक यह मामला पहुंचने के बाद बोर्ड ने भी इस ट्रेन के संचालन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन



इसकी संभावित समय सारिणी को लेकर कहा जा रहा है कि ट्रेन सुबह छह बजे रामबाग से चलकर दोपहर डेढ़ बजे तक गोरखपुर पहुंच जाएगी। वापसी में तीन बजे चलकर ट्रेन रात 10.30 बजे वापस रामबाग आ जाएगी। इसे  लेकर पीआरओ वाराणसी अशोक कुमार का कहना है कि अभी ट्रेन संचालन की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। यह बात सही है कि इसकी डिमांड यात्री जरूर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed