{"_id":"635985e5cbe5ab68112fc287","slug":"inter-student-hanged-himself-reason-not-clear-suicide-note-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वजह साफ नहीं, सुसाइड नोट नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वजह साफ नहीं, सुसाइड नोट नहीं मिला
Thu, 27 Oct 2022 12:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:43 AM IST
सार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शशिकांत मूल रूप से गाजीपुर के दुल्लापुर का रहने वाला था। वह पीपलगांव स्थित शुक्ला लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र था। उसके पिता दुबई में काम करते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : शशिकांत। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
धूमनगंज के पीपलगांव में रहने वाले इंटर के छात्र शशिकांत चौहान उर्फ विकास (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शशिकांत मूल रूप से गाजीपुर के दुल्लापुर का रहने वाला था। वह पीपलगांव स्थित शुक्ला लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र था। उसके पिता दुबई में काम करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह वह बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। शाम को उसका मामा पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार पुकारने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उसने रोशनदान से झांका तो देखा कि शशिकांत फांसी पर लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर आसपास के छात्र जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी कुछ बता नहीं पाए हैं।
विज्ञापन