{"_id":"635e7e032d806742594a6810","slug":"inter-state-vehicle-thief-gang-busted-17-stolen-motorcycles-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 17 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 17 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Oct 2022 08:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 08:27 PM IST
सार
गिरफ्तार किए गए आरोपी चोरी करने के बाद गाड़ियों को बेचते नहीं थे, बल्कि किसी के यहां परिजनों की बीमारी का बहाना बनाकर गिरवी रख देते थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : वाहन चोर गिरोह के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अतरसुइया पुलिस ने अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 17 बाइकें बरामद की गई हैं। यह सभी बाइकें शहर के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों में सोनू निषाद, बब्बी निवासी मदारीपुर करेली व गुड्डू निषाद, अजय निवासी कटइया सरायअकिल कौशाम्बी शामिल हैं। अतरसुइया एसओ योगेश प्रताप सिंह, एसआई अरविंद कुमार व अन्य ने शनिवार रात नुरुल्लाहरोड पर रसूलपुर की तरफ से आ रहे दो बाइक पर सवार चार लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगेे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान वह गिर गए जिस पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जांच पड़ताल में दोनों बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि चारों अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। गुड्डू ने बताया कि इस गैंग में पकड़े गए लोगों के अलावा उसका मामा राजकुमार व मदारीपुर निवासी गोलू यादव भी शामिल हैं।
अभियुक्तों की निशानदेही पर नौ बाइकें दरियाबाद कब्रिस्तान, चार बाइकें गोलू व दो बाइकें राजकुमार के घर से बरामद की गईं। बताया कि शहर के अलावा उन्होंने रीवा मप्र में भी घटनाएं अंजाम दीं।
बेचने के अलावा गिरवी भी रख देते थे बाइक
अभियुक्तों ने बताया कि वह चोरी की बाइक बेचकर अपने शौक पूरे करते हैं। इसके अलावा कई बार वह चोरी की बाइकें गिरवी भी रख देते हैं। परिवारीजनों की बीमारी का बहाना बनाकर वह बाइकें गिरवी रख देते हैं। फिर बाइक वापस लेने भी नहीं जाते थे। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि गुड्डू व उसका मामा राजकुमार पलक झपकते ही बाइक उड़ा देते हैं। जबकि अजय, बब्बी, सोनू व गोलू चोरी के वाहन बेचने का काम करते थे। गोलू व राजकुमार फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।