फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inter Kuldeep , Swati , high school district in the ring topper

इंटर में कुलदीप, स्वाति, हाईस्कूल में अनामिका जिले की टॉपर

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Inter Kuldeep , Swati , high school district in the ring topper
यूपी बोर्ड र‌िजल्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में प्रदेश के साथ ही जिले में भी बेटियों ने परचम लहराया है। इंटर में 87.72 फीसदी अंक के साथ इलाहाबाद प्रदेश में 51 वें और हाईस्कूल में 91.68 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा। हाईस्कूल में शहर के बीबीएस इंटर कॉलेज की चार छात्राओं ने पहले चार स्थानों पर कब्जा जमाकर बेटियों की श्रेष्ठता सिद्घ की है तो वहीं इंटरमीडिएट में श्रीमती डी सिंह एसएसवीएम इंटर कॉलेज नैनी की छात्रा स्वाति सिंह एवं बाल भारती इंटर कॉलेज नैनी के छात्र कुलदीप मिश्र संयुक्त रूप से टॉपर रहे। 
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप 10 में छात्राओं का दबदबा रहा। हाईस्कूल की टॉप टेन में छह और इंटर की सूची में 21 छात्राओं ने अपना वर्चस्व कायम किया है। हाईस्कूल में बीबीएस की अनामिका तिवारी 97.17 केसाथ पहले, बीबीएस की स्वाति मौर्या 96. 83 के साथ दूसरे, बीबीएस की शालू शुक्ला 95.67 फीसदी के साथ तीसरे और बीबीएस की ही शिवांगी त्रिपाठी 95.50 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इसी के साथ 94.83 फीसदी  अंकों के साथ एसबीएमआईसी चकदाउद नगर नैनी के अभिनव मिश्रा एवं ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के सुमित सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार इंटरमीडिएट की मेरिट एक-एक अंक में कई छात्र-छात्राएं टॉपर बनकर निकले। बीते वर्ष की अपेक्षा इलाहाबाद जिले का परीक्षाफल अबकी अच्छा रहा। टॉप टेन में शामिल मेधावियों के बीच एक-एक अंक के लिए प्रतिस्पर्द्घा दिखी। जिले की बारहवीं की टॉप टेन सूची में कुलदीप मिश्र, स्वाति सिंह, नेहा यादव, अमन कुमार द्विवेदी, सर्वेश कुमार गुप्ता, प्रज्ज्वल सक्सेना, शिल्पा सिंह, अश्वनी सिंह, अंकिता तिवारी, मीनाक्षी जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed