फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Intelligence of criminal elements also being active in the student movement, instigating and instigating terro

Prayagraj : छात्र आंदोलन में आपराधिक तत्वों के भी सक्रिय होने का खुफिया इनपुट, उकसाने, भड़काने की सूचना

Wed, 13 Nov 2024 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

छात्रों के आंदोलन को लेकर खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय किया गया है। उन्हें प्रदर्शन पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। सूत्रों का कहना है कि इसी क्रम में मिले खुफिया इनपुट ने पुलिस अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Intelligence of criminal elements also being active in the student movement, instigating and instigating terro
यूपीपीएससी के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नॉर्मलाइजेशन के विरोध में किए जा रहे छात्रों के आंदाेलन में आपराधिक तत्वों के भी सक्रिय होने का इनपुट पुलिस को मिला है। पता चला है कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी प्रतियोगी बनकर घूम रहे हैं जिनका आपराधिक इतिहास है और वह जेल तक जा चुके हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


छात्रों के आंदोलन को लेकर खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय किया गया है। उन्हें प्रदर्शन पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। सूत्रों का कहना है कि इसी क्रम में मिले खुफिया इनपुट ने पुलिस अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पता चला है कि आंदोलनकारियों की आड़ में कुछ आपराधिक तत्व भी प्रदर्शनस्थल पर सक्रिय हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन पर गंभीर धाराओं के मुकदमे हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। कुछ पर ताे समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त होने के आरोप में भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका यह भी है कि उक्त तत्व छात्रों को उकसाने व भड़काने का काम कर सकते हैं। ऐसे में उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगाह बनाए रखने की जरूरत है। इस जानकारी के बाद पुलिस अफसरों की ओर से प्रदर्शनस्थल पर मॉनिटरिंग का स्तर बढ़ा दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी व सर्विलांस कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।


इस मामले में अफसर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि आंदोलन की आड़ में कोई भी आपराधिक तत्व प्रदर्शन स्थल पर मिलता है, छात्रों को उकसाने या भड़काने का प्रयास करते पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed