{"_id":"df55c778-5afb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"intelligence-agencies-has-become-active-due-to-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के चलते खुफिया एजेंसियां जुटा रहीं सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के चलते खुफिया एजेंसियां जुटा रहीं सुराग
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ में आतंकी साजिश के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां शहर में डेरा डाल सुराग जुटाने में लगी हैं। मेले के अलावा शहर के तमाम हिस्सों में गोपनीय स्तर पर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों पर निगहबानी के लिए विक्रम चालक, पीसीओ वाले और होटलों के लोगों को खबरी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुराने शहर के तमाम इलाकों में एलआईयू और स्टेट इंटेलिजेंस ने निगहबानी शुरू कर दी है। चाय-पान की दुकानों पर बातचीत सुनने के अलावा नए किराएदारों को लेकर पूछताछ की जा रही है। खुफिया विभाग के अलावा एसएसपी मोहित अग्रवाल ने भी संदिग्धों का सुराग जुटाने के लिए तीन टीमें लगाई हैं। यह टीमें घूम-घूम कर जानकारी हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग ने सबसे अधिक सतर्कता रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में बरतनी शुरू की है। रेलवे स्टेशन के सामने खड़े होने वाले कुछ विक्रम चालकों को एजेंसी के लोगों ने संपर्क कर उन्हें अपना सूत्र बनाया है। विक्रम चालकों को कुछ मोबाइल नंबर दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या फिर संदिग्ध वस्तु के बारे में वह तुरंत जानकारी दे सकें।
विज्ञापन
इसके अलावा पीसीओ संचालकों से संपर्क कर वहां आने-जाने वालों पर खासतौर पर निगाह रखने को कहा गया है। कई दुकानदारों और खाने की होटलों वालों को सहेजा गया है कि बाहर से आने वालों की बातचीत पर ध्यान दें, यदि कुछ अनहोनी लगे या फिर उनकी गतिविधि संदिग्ध दिखे तो तुरंत फोन कर बताएं। पुराने शहर के तमाम इलाकों पर खुफिया की निगाह है।
शहर में चौतरफा चेकिंग, गाड़ियों की तलाशी
मेले के साथ ही शहर में भी सुबह-शाम चौतरफा वाहन चेकिंग और गाड़ियों की तलाशी शुरू हो गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका जा रहा है। गाड़ियों के पेपर के साथ ही तलाशी ली जा रही है। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी नाकेबंदी की जाने लगी है। शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले हर वाहन की चेकिंग का निर्देश दिया गया है। गाड़ियों को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
शहर में 25 जगहों पर चेकिंग और तलाशी कराई जा रही है। देहात में भी नाकेबंदी है। होटल, ढाबे, लांज, मुसाफिरखाने आदि में भी जांच कराई जा रही है। नए किराएदारों पर भी पुलिस की निगाह है। चेकिंग का नतीजा है कि 100 से अधिक बिना नंबर की गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं।
-मोहित अग्रवाल, एसएसपी