फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instructions to stop the salary of many employees including ADO Panchayat

Prayagraj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण की गति धीमी, एडीओ पंचायत समेत कई कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of many employees including ADO Panchayat
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर निर्वाचक मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का काम तहसील के पांच विकासखंडों कौड़िहार, शृंग्वेरपुर धाम, सोरांव, होलागढ़ व मऊआइमा में चल रहा है। यहां काम में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सोरांव हीरालाल सैनी ने एडीओ पंचायत शृंग्वेरपुर धाम, मऊआइमा के 10 सुपरवाइजरों व 24 बीएलओ के वेतन/मानदेय पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा में मिली शिथिलता पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि सभी बीएलओ को अपनी उपस्थिति ई-बीएलओ एप पर करनी थी। 309 बीएलओ के सापेक्ष 24 ने एप डाउनलोड करके अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई थी। साथ ही बैठक में प्रतिभाग न करने व उपस्थिति सुनिश्चित न किए जाने पर विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम के एडीओ पंचायत रामवीर सिंह, विकासखंड मऊआइमा के एडीओ पंचायत राम शिरोमणि तिवारी सहित सूची पुनरीक्षण कार्य में अनुपस्थित 24 बीएलओ एवं उनके 10 सुपरवाइजरों के वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed