प्रयागराज में इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया, बाद में आदेश वापस, वाहनों की आवाजाही पर भड़के थे एसएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लॉकडाउन होने के बाद सुबह से ही तमाम रास्तों में पुलिस ने बेरीकेडिंग लगा रखी थी। बड़े वाहनों को वापस किया जा रहा था। उसी समय एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को किसी ने बताया कि झूंसी में बेरोकटोक आवाजाही हो रही थी। कहीं बेरीकेडिंग नहीं लगी है। इससे एसएसपी इतने नाराज हुए कि उन्होंने फोन पर ही इंस्पेक्टर झूंसी एके चतुर्वेदी को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
इसके बाद इंस्पेक्टर ड्यूटी से चले गए। एसएसपी ने सीओ दारागंज से रिपोर्ट मांगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सस्पेंशन आदेश वापस ले लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर दोबारा ड्यूटी पर आए और वाहनों की चेकिंग शुरू की। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर को चेतावनी दी गई है। सभी थानेदारों को आदेश दिए गए हैं कि वे लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं।