फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector posted at Tharvai police station was beaten, there was a dispute over opening the traffic jam.

Prayagraj : थरवई थाने में तैनात दरोगा की पिटाई, जाम खुलवाने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 16 Nov 2024 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

थरवई थाने में कार्यरत दरोगा संजीव कुमार शुक्रवार की शाम को 40 नंबर गुमटी पर वांछित बदमाश का इंतजार कर रहे थे। उसी समय वहां जाम लग गया। इसके बाद वह जाम हटवाने लगे। जाम में एक सफेद कार के सामने बस खड़ी थी।

विज्ञापन
Inspector posted at Tharvai police station was beaten, there was a dispute over opening the traffic jam.
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई थाने में कार्यरत दरोगा की पिटाई करके उनका मोबाइल, चेन एवं 5000 नगदी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लोग चले गए। पिटाई करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थरवई थाने में कार्यरत दरोगा संजीव कुमार शुक्रवार की शाम को 40 नंबर गुमटी पर वांछित बदमाश का इंतजार कर रहे थे। उसी समय वहां जाम लग गया। इसके बाद वह जाम हटवाने लगे। जाम में एक सफेद कार के सामने बस खड़ी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कार चालक से कार हटाने के लिए कहा लेकिन कार चालक कार हटाने के बजाय उनसे कहासुनी और गाली गलौज कर लिया। जब उन्होंने उसे थाने चलने को कहा तो कार चालक ने दरोगा को अपनी कर में बैठाया और हार्टमैनगंज के पास ले गया और कार रोककर उनकी पिटाई किया और उनके पास से मोबाइल चैन एवं 5000 नगदी छीन लिया और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चला गया । किसी तरह बचकर पहुंचे दरोगा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अनुराग यादव और अनुराग यादव के पिता एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed