फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector caught in CCTV stealing bulb, CCTV footage goes viral

प्रयागराज : दरोगा बल्ब चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ, वीडियो वायरल होने पर किया गया सस्पेंड

Fri, 14 Oct 2022 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 09:19 PM IST
सार

घटना छह अक्तूबर की रात की है। उस दिन फूलपुर क्षेत्र में दशहरा मेला था और दरोगा की ड्यूटी प्रतापपुर बैरियर पर लगी थी। भोर में 3.50 मिनट पर यह घटना हुई जो पास ही स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Inspector caught in CCTV stealing bulb, CCTV footage goes viral
Prayagraj News : बल्ब चुराते दरोगा की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर में पुलिसकर्मियों का मोबाइल चुराने की घटना के बाद शुक्रवार को जिले में एक मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर एक फुटेज वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर दरोगा बल्ब चुराते नजर आया। अफसरों का कहना है कि जांच कराई जा रही है। फुटेज फूलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 28 सेकंड के इस फुटेज में एक सुनसान जगह पर दरोगा खड़ा दिखाई देता है। वहां पहुंचते ही सबसे पहले वह इधर उधर देखता है। इसके बाद वहां लगा बल्ब निकालकर जेब में रखकर चला जाता है। 

विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि घटना छह अक्तूबर की रात की है। उस दिन फूलपुर क्षेत्र में दशहरा मेला था और दरोगा की ड्यूटी प्रतापपुर बैरियर पर लगी थी। भोर में 3.50 मिनट पर यह घटना हुई जो पास ही स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। कई सोशल मीडिया यूजरों ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किए। साथ ही दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन



उधर वीडियो फुटेज में जो दरोगा दिख रहा है, उसके बारे में पता चला है कि वह करीब आठ महीनों से फूलपुर थाने में तैनात है। सिपाही से प्रोन्नत होकर वह दरोगा बना है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सीओ फूलपुर को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed