{"_id":"63e3e55e6237ff9784000d9b","slug":"inspector-accused-of-taking-bribe-by-threatening-to-implicate-in-fake-case-did-not-get-relief-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट इलाहाबाद : फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे घूस लेने के आरोपी दरोगा को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट इलाहाबाद : फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे घूस लेने के आरोपी दरोगा को नहीं मिली राहत
Wed, 08 Feb 2023 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:39 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये घूस लेने के आरोपी एक दरोगा को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा याची का अपराध धारा 438 के पैरामीटर में नहीं आता।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये घूस लेने के आरोपी एक दरोगा को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा याची का अपराध धारा 438 के पैरामीटर में नहीं आता।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति डी के सिंह ने दरोगा अमित कुमार जवाला उर्फ अमित कुमार सिंह की अर्जी को खारिज करते हुए दिया है। नौ सितंबर 22 की रात के दौरान याची पर धमकाने और एक लाख रुपये जबरन लेने का आरोप है। घूस लेने की घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस पर मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एजीए ने कहा सीसी कैमरा फुटेज याची के खिलाफ घूस लेने का पुख्ता सबूत है। कोर्ट ने अपराध को गंभीर माना और अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन