फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector accused of assaulting advocate, FIR will be filed against constables

Prayagraj News: अधिवक्ता से मारपीट के आरोपी दरोगा, सिपाहियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of assaulting advocate, FIR will be filed against constables
प्रयागराज। जिला न्यायालय ने अधिवक्ता से मारपीट करने के आरोपी दरोगा, सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. लकी की अदालत ने दारागंज निवासी अधिवक्ता सौरभ कुमार की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने अर्जी में आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर की रात दशहरा मेला घूमने के दौरान पुलिस ने उन्हें बेवजह पकड़ लिया और बेरहमी से पीटते हुए थाने ले गई। इसके बाद सुबह तक हवालात में ही बंद रखा। इस दौरान उनके गले की चेन, पैसे और घड़ी पुलिस वालों ने ले ली। दारागंज थाने से प्राप्त आख्या और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने मामले को प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानते हुए आरोपी दरोगा बृजेश चौरसिया और तीन सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed