फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent killed by slitting throat with sharp weapon uncle in police custody

Prayagraj : धारदार हथियार से गला रेतकर मासूम की हत्या, झाड़ी में फेंका शव, पुलिस ने चाचा को लिया हिरासत में

Mon, 16 Jan 2023 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

मऊआइमा के किंगरिया का पूरा खानपुर, नई बस्ती में पांच वर्षीय मोहम्मद नाजिम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। झाड़ियों में खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जांच के दौरान कुछ दूरी पर खून के धब्बे वाला पैंट मिला। जिसे सूंघने के बाद खोजी कुत्ता सीधे बालक के चाचा के पास पहुंच गया।

विज्ञापन
Innocent killed by slitting throat with sharp weapon uncle in police custody
मऊआइमा में बच्चे की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा के किंगरिया का पूरा खानपुर, नई बस्ती में पांच वर्षीय मोहम्मद नाजिम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। झाड़ियों में खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जांच के दौरान कुछ दूरी पर खून के धब्बे वाला पैंट मिला। जिसे सूंघने के बाद खोजी कुत्ता सीधे बालक के चाचा के पास पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। बस्ती निवासी मोहम्मद कासिम पॉवरलूम से निकलने वाले कपड़ों की कतरन दुकानों पर बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो बच्चों में नाजिम स्थानीय मदरसे में कक्षा दो का छात्र था। सोमवार को वह पढ़ने नहीं गया था।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे के करीब वह घर से खेलने के लिए निकला। करीब डेढ़ घंटे बाद चांद नाम का बच्चा सरकारी बाग स्थित कब्रिस्तान के समीप पहुंचा तो वहां झाड़ियों में नाजिम का खून से लथपथ शव देख वह चीखने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और फिर सूचना पर परिजन व पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल में पता चला कि धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। जानकारी पर अफसर भी आ गए। परिजनों ने किसी से विवाद के बाबत इन्कार किया।

विज्ञापन

 

खेत में मिला पैंट, चाचा ने कहा-उसका नहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। खोजी कुत्ता आगे बढ़ा तो कुछ दूर पर स्थित खेत में एक पैंट मिला। इस पर खून के धब्बे लगे थे। इसे सूंघने के बाद खोजी कुत्ता सीधे मृतक के घर पहुंचा और उसके चाचा हासिम की ओर संकेत दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों का कहना है कि पूछने पर आरोपी लगातार यही कहता रहा कि पैंट उसका नहीं है। फिलहाल देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही।

पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। उसकी तहरीर पर अज्ञात में केस लिखा गया है। शक के आधार पर बच्चे के चाचा को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। - अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed