{"_id":"629b98f309f37f2c657c43fe","slug":"innocent-attacked-with-a-blade-for-opposing-misdeeds-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कुकर्म का विरोध करने पर मासूम पर ब्लेड से हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कुकर्म का विरोध करने पर मासूम पर ब्लेड से हमला, हालत नाजुक
Sat, 04 Jun 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:10 PM IST
सार
बच्चे का पिता मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी वह तीन बच्चों के साथ गौसनगर झुग्गी बस्ती में रहता है। मजदूरी करके वह अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार दोपहर में उसका सात वर्षीय बेटा पड़ोस के बच्चों संग खेलने गया था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली के गौसनगर में कुकर्म के विरोध पर सात वर्षीय मासूम पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया गया। लहुलुहान हाल में किसी तरह से वह अपनी जान बचाकर मौके से भागा और घर के बाहर ही बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले में मोहल्ले में ही रहने वाले किशोर को नामजद किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बच्चे का पिता मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी वह तीन बच्चों के साथ गौसनगर झुग्गी बस्ती में रहता है। मजदूरी करके वह अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार दोपहर में उसका सात वर्षीय बेटा पड़ोस के बच्चों संग खेलने गया था। दोपहर दो बजे के करीब वह खून से लथपथ हाल में घर पहुंचा और कुछ ही देर बाद बेहोश हो गया। उसके सीने पर ब्लेड से सैकड़ों वार किए गए थे।
विज्ञापन
परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में बच्चे ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला किशोर उसे जबरन झाड़ियों में खींच ले गया। इसकेबाद उसने उसके साथ गलत काम करना चाहा। विरोध पर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल वह गायब है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन