{"_id":"6482e8939916a38b2e0ebe1b","slug":"inner-ring-road-work-will-start-in-july-100-crore-compensation-distributed-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जुलाई में शुरू हो जाएगा इनर रिंगरोड का काम, सौ करोड़ बांटा गया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जुलाई में शुरू हो जाएगा इनर रिंगरोड का काम, सौ करोड़ बांटा गया मुआवजा
Fri, 09 Jun 2023 02:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:23 PM IST
सार
महाकुंभ से पहले इनर रिंगरोड के प्रथम चरण का कार्य पूरा किया जाना है।टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जून में टेंडर खोला जाएगा। इसके लिए प्रशासन व एनएचएआई की तरफ से जून माह में 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी है। इसके बाद कार्यदायी संस्था अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
INNER RING
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ 2025 की अहम परियोजनाओं में शामिल इनर रिंगरोड का निर्माण जुलाई में शुरू हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा वितरण का कार्य पिछले तीन महीनों से चल रहा है। 195 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने के लिए राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण द्वारा फूलपुर और करछना के किसानों को 250 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना है। अब तक 100 करोड़ रुपये दिया जा चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि महाकुंभ से पहले इनर रिंगरोड के प्रथम चरण का कार्य पूरा किया जाना है।टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जून में टेंडर खोला जाएगा। इसके लिए प्रशासन व एनएचएआई की तरफ से जून माह में 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी है। इसके बाद कार्यदायी संस्था अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
इस परियोजना के अंतर्गत 29.50 किलोमीटर की रोड प्रथम चरण में तैयार होगी। इस दौरान गंगा नदी पर करछना से फूलपुर तक 3.2 किलोमीटर लंबा पुल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा तीन फ्लाईओवर जिसमें ओल्ड जीटी रोड, मिर्जापुर व रीवा रोड पर बनाया जाएगा। वहीं दो अंडर पास भी दिए जाएंगे। प्रथम चरण का कुल बजट 2990 करोड़ है।
विज्ञापन