फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Information received from Mumbai, police caught theft from ATM, police caught the miscreants running away from

Prayagraj : मुंबई से मिली सूचना, पुलिस ने बचाई एटीएम लूट,पुलिस की सतर्कता से भागे बदमाश

Thu, 19 Jun 2025 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

सिविल लाइंस में मंगलवार रात पुलिस की सक्रियता से एक एटीएम लूट की कोशिश नाकाम हो गई। मुंबई से एटीएम बूथ में सेंधमारी कर रहे दो बदमाशों के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस दौड़ने लगी।

विज्ञापन
Information received from Mumbai, police caught theft from ATM, police caught the miscreants running away from
एटीएम में चोरी करने का प्रयास। - फोटो : सांकेतिक चित्र।

विस्तार

सिविल लाइंस में मंगलवार रात पुलिस की सक्रियता से एक एटीएम लूट की कोशिश नाकाम हो गई। मुंबई से एटीएम बूथ में सेंधमारी कर रहे दो बदमाशों के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस दौड़ने लगी। नतीजा यह रहा कि हूटर की आवाज सुनते ही बदमाश एटीएम से भाग निकले। घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। सूत्रों के मुताबिक, सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि सर्किट हाउस के पास स्थित एक एटीएम को कुछ अज्ञात युवक लोहे की रॉड से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह सूचना उस प्राइवेट कंपनी के मुंबई मुख्यालय से आई, जो एटीएम की निगरानी का काम करती है। कंपनी के एक अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर तत्काल स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हो गए। चूंकि, यह इलाका पुलिस की गश्त में शामिल था, इसलिए कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि जहां लूट की कोशिश की जा रही थी, वहां पहले पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम था। हालांकि, कुछ दिन पूर्व ही इसे कहीं और शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि उनके रिकॉर्ड में एटीएम का नया पता अपडेट नहीं है। इसके बाद सिविल लाइंस के अलावा कैंट थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई और संंबंधित एटीएम बूथ की खोज में जुट गई। पूरे क्षेत्र में हूटर बजाते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें अपने-अपने वाहनों से दौड़ने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कंपनी के अधिकारियों ने दोबारा जानकारी दी कि दोनों बदमाश एटीएम छोड़कर भाग चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि एटीएम वास्तव में किस स्थान पर स्थित था। बुधवार सुबह पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक को भी इस बाबत सूचना दी, लेकिन देर रात तक बैंक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। न ही यह जानकारी उपलब्ध कराई गई कि संबंधित एटीएम कहां पर स्थित है। फिलहाल पुलिस कंपनी से तकनीकी जानकारी लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एटीएम की वास्तविक लोकेशन कहां थी और बदमाश कौन थे।

 

सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गई। एटीएम का स्थान स्पष्ट नहीं था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बदमाश अपने प्रयास में असफल रहे। जांच जारी है। - अभिजीत कुमार, एडीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed