{"_id":"681f34922392e2a7d105bf57","slug":"indo-pak-war-more-than-43-thousand-reserved-tickets-canceled-in-two-days-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak War : दो दिन में 43 हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त, सीमा पर तनाव के बीच यात्रा के कतरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo-Pak War : दो दिन में 43 हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त, सीमा पर तनाव के बीच यात्रा के कतरा रहे लोग
Sat, 10 May 2025 04:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 04:42 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर रेल यात्रा भी दिख रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में दो दिन के भीतर ही 43 हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर रेल यात्रा भी दिख रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में दो दिन के भीतर ही 43 हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त हो चुके हैं। इसमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही शामिल है। इसकी एवज में रेलवे को 3.63 करोड़ का रिफंड देना पड़ा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव की वजह से राजस्थान, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ आदि रूटों पर लोग अब सफर करने से परहेज कर रहे हैं। दो दिन में ही मंडल के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, फतेहुपर, मिर्जापुर, इटावा, मानिकपुर, अलीगढ़ और टूंडला आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले 43,589 यात्री आरक्षित टिकट निरस्त करवा चुके हैं।
विज्ञापन
सलोरी की प्रतिभा सिंह ने बताया, 20 मई के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाना था, लेकिन माहौल को देखते हुए टिकट निरस्त कर दिया है। इसी तरह सिविल लाइंस के विवेक सिंह ने बताया, मनाली जाने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ का रिजर्वेशन करवा रखा था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अभी सफर करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बताया जा रहा है कि बीते दो दिन में दिल्ली रूट की वह ट्रेनें जो हरियाणा, पंजाब, जम्मू, राजस्थान की ओर जाती हैं, उनके टिकट ज्यादा निरस्त हुए हैं। इस बीच जम्मू जाने वाली ट्रेनों में आसानी से रिजर्वेशन मिल जा रहा है, हालांकि जम्मू रूट की ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाने वालों के मुकाबले टिकट निरस्त कराने वाले यात्रियों की संख्या का आंकड़ा बढ़ा है।
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया, मंडल में सात मई को 20458 तो आठ मई को 23131 आरक्षित टिकट निरस्त हुए। प्रयागराज जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर नौ मई को शाम छह बजे तक 124 आरक्षित टिकट निरस्त हुए।