फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon: The technical team measured the route, the race will be 42 km long

इंदिरा मैराथन : तकनीकी टीम ने रूट की नापजोख की, 42 किलोमीटर लंबी होगी रेस

Sat, 13 Nov 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Indira Marathon: The technical team measured the route, the race will be 42 km long
इंदिरा मैराथन - फोटो : prayagraj

इंदिरा मैराथन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। 19 नवंबर को होने वाली मैराथन के लिए रूट की मार्किंग शुरू कर दी गई है। 42.195 किमी की शुरूआत आनंद भवन से होगी। यहां पर जीरो मार्क किया गया है जबकि समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। मैराथन के लिए तकनीकी टीम ने रूट की नापजोख शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शनिवार को मार्किंग से पहले मेजरिंग विल की टेक्निकल टीम ने रूट की नाप-जोख शुरू कर दी है। रूट पर निर्धारित दूरी पर किलोमीटर के निशान अंकित किए जाएंगे। इसके साथ ही रूट में जलपान के काउंटर भी लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि एथलीटों की रजिस्ट्रेशन संख्या में 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी, क्योंकि धावक सीधे मैराथन में हिस्सा लेने के लिए एक-दो दिन पहले ही पहुंचेंगे। वर्ष 2019 में इंदिरा मैराथन में नौ हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की थी। 
विज्ञापन


इस साल चार किमी और 10 किमी दौड़ नहीं होगी
इंदिरा मैराथन की स्पर्धाओं में इस बार कटौती होगी। आयोजकों ने चार किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ इस बार नहीं कराने का फैसला लिया है। इस कारण इस वर्ष मैराथन में एथलीटों की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगी व्यवस्थाएं

  • निर्धारित रूट पर दवाओं की किट और एंबुलेंस मौजूद रहेगी।
  • मैराथन के दिन रूट को यातायात विभाग नियंत्रित करेगा।
  • निर्धारित रूट की सड़क को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।
  • रास्ते में जलपान काउंटर लगेंगे। 


पुरस्कार वितरण समारोह के लिए स्टेडियम में तैयारियां तेज
इंदिरा मैराथन में विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में संपन्न होगा। इसके लिए लिए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। स्टेडियम की रंगाई पुताई का चल रहा है। मैदान की घास की कटाई, पेड़ों की छटाई और खराब लाइटें को बदलने का कार्य जारी है। पुरस्कार वितरण के लिए मैदान में मंच तैयार किया जाएगा। जहां पर आए हुए अतिथियों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं स्टेडियम के मुख्य द्वार के अलावा दूसरे द्वार भी खोले जाएंगे। धावकों को फिनिसिंग लाइन पार करने के लिए पश्चिमी द्वार का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed