{"_id":"61940acbae21ba230f6a94da","slug":"indira-marathon-runners-ready-to-test-the-strength-of-the-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मैराथन : कदमों की ताकत परखने के लिए धावक तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा मैराथन : कदमों की ताकत परखने के लिए धावक तैयार
Wed, 17 Nov 2021 01:17 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष के अंतराल के बाद होने जा रही अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश के दिग्गज खिलाड़ियों के सामने इस बार भी स्वरूप सिंह के 35 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती होगी। 2018 में वीएस धोनी स्वरूप के रिकॉर्ड से करीब सवा पांच मिनट पीछे रह गए थे। ऐसे में उनकी इंट्री पर सभी की नजर है।
19 नवंबर को होने वाली इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता की शुरुआत 1985 में हुई थी। 42.195 किमी की यह दौड़ करीब 15 वर्षों बाद बदले रूट पर होगी। इसके लिए इंट्री शुरू हो गई है। इसके पहले विजेता स्वरूप सिंह थे। स्वरूप 1986 में भी दो घंटे 13 मिनट 57 सेकेंड में दौड़ पूरी करके लगातार दूसरी बार विजेता बने थे। स्वरूप की ओर इस दौड़ को पूरा करने में लिया गया समय अब भी रिकॉर्ड है। अभी तक 2018 के विजेता वीएस धोनी ही इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाए हैं।
उन्होंने दो घंटे 19 मिनट 11 सेकेंड का समय लिया था। महिला वर्ग में भी सत्यभामा का 23 वर्षों से रिकार्ड बना हुआ है। सत्यभामा 1996 में दो घंटे 44 मिनट 40 सेकेंड में यह दूरी पूरी करके विजेता बनी थीं, जो अब भी रिकार्ड है। डीएम संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दौड़ की शुरुआत आनंद भवन गेट से सुबह 6.30 बजे होगी। यह तेलियरगंज, मेयोहाल, हाईकोर्ट, हनुमान मंदिर, सीएमपी डिग्री कॉलेज, नया यमुना पुल, अरैल होते हुए फलाहारी बाबा आश्रम से वापस होकर उसी मार्ग से चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडिय में समाप्त होगी। दौड़ को मंत्री उपेंद्र तिवारी हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विजेता को मिलेंगे दो लाख रुपये
इंदिरा मैराथन में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेताआें को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर रहने वाले पुरुष एवं महिला धावकों को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे। उप विजेताओं को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। तृतीय स्थान पर रहने वाले दोनों वर्ग के धावकों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे
इंदिरा मैराथन रूट पर 11 स्थानों पर गढ्ढे
इंदिरा मैराथन रूट पर सड़क जगह-जगह से उखड़ी है। तेलियरगंज से बैंक रोड, विश्वविद्यालय के सामने ज्यादा खराब स्थिति है। जिला प्रशासन की ओर से भी ऐसे 11 स्थान चिह्नित किए गए हैं। हालांकि डीएम का कहना है कि आयोजन से पहले मार्ग दुरुस्त कर लिए जाएंगे।
नहीं होगी क्रॉस कंट्री, युवाओं में निराशा
0 इंदिरा मैराथन के साथ 15 वर्ष तक के बच्चों की चार किमी तथा 15 से 20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की आठ किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होती रही है। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए क्रास कंट्री की दौड़ इस वर्ष नहीं होगी। इससे युवाओं खिलाड़ियों में निराशा है।
रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
19 नवंबर को इंदिरा मैराथन के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन भी रहेगा। आनंद भवन से तेलियरगंज, मेयोहाल, धोबी घाट चौराहा, हीरा हलवाई, डीआईजी ऑफिस, एजी ऑफिस, साई मंदिर, इंदिरा गांधी चौराहा, पोलो ग्राउंड, हाईकोर्ट, हनुमान मंदिर, गिरजाघर, कॉफी हाउस, सुभाष चौराहा, बिग बाजार, रोडवेज, हनुमान मंदिर चौराहा तक सुबह छह से 8.15 बजे के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं सीएवी इंटर कॉलेज, पन्ना लाल रोड, एसआरएन, मेडिकल कॉलेज, केपी कॉलेज, सीएमपी डॉट पुल, बैरहना, नया पुल चुंगी, महेवा गेट तिराहा, रीवा रोड, चाका ब्लॉक, मामा भांजा तालाब, भलरा चौराहा, दांदूरपुर तक सुबह छह से 11 बजे के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।