{"_id":"5b2d501a4f1c1bda6e8b9776","slug":"indigo-will-run-airbus-from-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से एयरबस चलाएगी इंडिगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से एयरबस चलाएगी इंडिगो
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
मिस्र का प्लेन हाईजैक
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज द्वारा लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर की सीधी विमान सेवा शुरू करने के बाद अब इंडिगो ने अगले माह से इलाहाबाद से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की है। जेट ने जहां इलाहाबाद से चार शहरों के एटीआर श्रेणी के विमान उपलब्ध कराए हैं तो वहीं इंडिगो ने एयरबस के माध्यम से लोगों को हवाई सेवा देने की तैयारी की है।
इलाहाबाद से इंडिगो द्वारा बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करनी है। चरणबद्ध तरीके से इंडिगो ये हवाई सेवा शुरू करेगा। इसकी शुरूआत अगले माह से होगी। हालांकि इंडिगो द्वारा अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, इंडिगो ने इलाहाबाद से एटीआर (छोटे विमान 72 सीट वाले) की जगह बड़े विमान एयर बस (180 सीट) चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए बम्हरौली एयरपोर्ट के रनवे का सर्वे भी कर लिया गया है। चर्चा इस बात की है इंडिगो इलाहाबाद से अपनी पहली सेवा मुंबई के लिए शुरू करेगा। पूर्व में इंडिगो द्वारा जेट एयरवेज के पहले हवाई सेवा शुरू करनी थी, लेकिन एटीआर की बजाय एयर बस चलाने की वजह से इंडिगो की सेवा टल गई। अब अगले माह से इंडिगो अपनी हवाई सेवा शुरू करेगा। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरबस की शुरूआत अगले माह से कर सकता है।
एटीआर के मुकाबले एयरबस की स्पीड तकरीबन दो गुनी होती है। इलाहाबाद से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए चल रहे एटीआर प्लेन की अधिकतम गति 300-400 प्रतिघंटा है, जबकि एयर बस 800-1200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। एटीआर में बाहर की ओर बड़े पंखे लगे होते हैं, जबकि एयर बस में बाहर की ओर पंखा नहीं होता। इसमें एटीआर के मुकाबले दो गुने से ज्यादा सीटें भी होती हैं। एयर इंडिया की इलाहाबाद से दिल्ली, जेट एयरवेज की लखनऊ आदि शहरों के लिए चल रहे विमान में 72 सीटें होती है, जबकि एयरबस में इसकी संख्या 140 से 180 रहती है। एटीआर अधिकतम दस हजार फीट तक ही ऊंचाई में उड़ पाते हैं, जबकि एयरबस 30 हजार फीट तक उड़ते हैं।