फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   indigo passengers will be able to travel on their old credit card till 30 september

30 सितंबर तक इंडिगो के यात्री अपने पुराने क्रेडिट खाते पर कर सकेंगे यात्रा

Sat, 28 Mar 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
indigo passengers will be able to travel on their old credit card till 30 september
लॉक डाउन की वजह से प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए संचालित फ्लाइट 31 मार्च तक निरस्त होने के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों को राहत दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है ऐसे यात्री जिन्होंने प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए यहां से जाने एवं आने का 30 अप्रैल तक की अवधि के टिकट बुक करा रखे हैं, उसे निरस्त कराने पर कंपनी की ओर से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्री चाहे तो उसी पीएनआर में अपना क्रेडिट खाता बना सकते हैं और 30 सितंबर तक किसी भी समय उसी टिकट मूल्य की वैकल्पिक यात्रा बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल प्रयागराज से नियमित रूप से दिल्ली, बंगलुरु, कोलकाता, रायपुर, पुणे, मुंबई, गोरखपुर के लिए सीधी उड़ान है। कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉक डाउन के चलते 25 मार्च से सभी फ्लाइटों का संचालन डीजीसीए ने 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इन सभी फ्लाइटों में सैकड़ों की संख्या में यात्रियों के टिकट बुक थे। फ्लाइट निरस्त होने के बाद यात्री इस बात को लेकर परेशान थे कि उनका रिफंड उन्हें कैसे मिलेगा। इंडिगो की हेल्पलाइन भी बिजी होने की वजह से तमाम यात्री कस्टमर केयर से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इसे देखते हुए इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनो दता की ओर से एयरपोर्ट प्रबंधन और यात्रियों को ई-मेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि कोरोनोवायरस के खिलाफ देश लड़ाई लड़ रहा है। इसे हम जीतेंगे। अगले कुछ सप्ताह इस लड़ाई में महत्वपूर्ण हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, इंडिगो सरकारी उपायों के समर्थन में है। कई ग्राहक रिफंड को लेकर परेशान हैं । उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी यात्रियों की बुकिंग संदर्भ / पीएनआर, उसी टिकट मूल्य वाले पीएनआर में क्रेडिट खाते के रूप में सुरक्षित रहेगा। उसी यात्री द्वारा क्रेडिट खाते का उपयोग 30 सितंबर से पहले यात्रा के लिए किया जा सकता है। जिन लोगों को 30 अप्रैल तक यात्रा करने के लिए बुक किया गया है, वे शून्य रद्द शुल्क पर अपने यात्रा कार्यक्रम को रद्द कर सकते हैं। यात्री अपने पीएनआर में क्रेडिट खाता बना सकते हैं और 30 सितंबर तक किसी भी समय, उसी टिकट मूल्य की वैकल्पिक यात्रा बुक कर सकते हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील यादव ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed