फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian girls college students again

इंडियन गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने फिर लगाया जाम

Sun, 14 Jul 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Indian girls college students again
अव्यवस्था पर फिर सड़क पर उतरीं छात्राएं
विज्ञापन

0 इंडियन गर्ल्स कालेज में नहीं सुधरे हालात, चक्काजाम कर जताई नाराजगी
0 आरोप- पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर नहीं मुहैया करा पा रहा सुविधाएं
0 पुलिस ने पांच अभिभावकों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पानी और टायलेट की सफाई के मुद्दे पर इंडियन गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने शनिवार की सुबह एक बार फिर कालेज के सामने चक्काजाम कर दिया। छात्राओं का आरोप था पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर भी बच्चों की मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहा है। शुक्रवार को डीआईओएस के साथ मीटिंग के बाद भी स्थिति वैसी की वैसी ही है। वहीं चक्काजाम के बाद पुलिस ने मौके से पांच अभिभावकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार भी कर लिया। इसी क्रम में डीआईओएस-2 देवी प्रसाद त्रिपाठी ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इंडियन गर्ल्स कालेज में शनिवार की सुबह फिर बवाल हो गया। स्कूल में हाईस्कूल और नौवीं कक्षा के लिए टीचर उपलब्ध न होने और पानी व बेहद गंदे टायलेट की समस्या को लेकर छात्राएं प्रधानाचार्या के पास पहुंचीं। प्रधानाचार्या ने कहा कि मैनेजमेंट ही इन समस्याओं को सुलझाएगा। तब तक काफी अभिभावक भी आ गए थे। वहां बातचीत बढ़ी तो प्रधानाचार्या ने दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। इसके विरोध में अभिभावक और छात्राएं बाहर निकल आईं और चक्काजाम कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां सीओ, इंस्पेक्टर, सिटी मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी पहुंच गए। छात्राओं को किसी तरह समझा बुझा कर हटाया गया। मौके से पांच अभिभावकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद स्कूल में मीटिंग हुई।
विज्ञापन

सीओ ने प्रधानाचार्या से समस्याएं सुलझाने को कहा तो उन्होंने सारी बात मैनेजमेंट पर डाल दी। विवाद जस का तस बना हुआ था। छात्राओं और अभिभावकों का कहना था कि हाईस्कूल और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए टीचर ही नहीं हैं। टायलेट की बदबू क्लास तक आ रही है। मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई बात नहीं कर रहा है। डीआईओएस भी यहां मीटिंग कर चले गए लेकिन मैनेजर नहीं पहुंचे। मैनेजमेंट पुलिस के साथ मिलकर दमन का सहारा ले रहा है। इस मामले में इंस्पेक्टर बच्चे लाल ने बताया कि पांच अभिभावकों को बच्चों को उकसाकर चक्का जाम कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चक्काजाम की अलग से एफआईआर लिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed