{"_id":"5c9d240bbdec221428362b42","slug":"inderjit-saroj-has-been-raised-from-the-cowboy-neither-are-they-behind-the-shoots-nor-do-we","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री इंद्रजीत बोले, चरवाहे से पाला पड़ा है... न ये गोली चलाने में पीछे रहते हैं न हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री इंद्रजीत बोले, चरवाहे से पाला पड़ा है... न ये गोली चलाने में पीछे रहते हैं न हम
Fri, 29 Mar 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
औराई के जगदरी गांव में बसपा की जनसभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौशांबी से सपा-बसपा गठबंधन के संभावित प्रत्याशी व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल से गुरुवार को कुंडा इलाके में माहौल गरमा गया। आदर्श आचार संहिता के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए इंद्रजीत सरोज ने भड़काऊ भाषण दिया। वीडियो को आधार बनाते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
कौशाम्बी संसदीय सीट के तहत आने वाले बाबागंज विधानसभा के चौरंग गांव में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व मंत्री व सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने कहा कि इस बार चरवाहे-चरवाहे का पाला पड़ा है। न तो ये गोली चलाने में पीछे रहते हैं और न हम गोली चलाने में पीछे रहते हैं। लोगों को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज जोश में होश खो बैठे। आदर्श चुनाव आचार संहिता के बावजूद वह भड़काऊ भाषण देते नजर आए। कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ कुंडा, बाबागंज में कुछ हुआ तो गंगा पार जाने पर वह जाएंगे तो सूखे, लेकिन लौटेंगे गीले होकर।
सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि अब तो चरवाहे-चरवाहे का पाला एक साथ पड़ा है, दोनों गोली चलाने में पीछे नहीं रहते। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले की सियासत का माहौल गरमा उठा। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन छानबीन में जुट गया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर पूर्व मंत्री के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा संग्रामगढ़ थाने में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
शहर में वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की कार से दो असलहे बरामद हुए। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मानधाता इलाके के भाजपा नेता कुंदन सिंह की कार में दो रायफल धारी मिले। पूछताछ के बाद लोगों ने रायफल का लाइसेंस भी दिखाया। पुलिस ने दोनों रायफल जब्त कर लिया। चुनाव की घोषणा के बाद बनी टीम वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी।