फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indefinite strike of unemployed continues for 19th day, demand to issue advertisement for teacher recruitment

Prayagraj : बेरोजगारों का 19वें दिन जारी रहा बेमियादी धरना, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग

Sat, 30 Dec 2023 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों का धरना 19वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर बेरोजगार एलटी ग्रेड सहित अन्य भर्तियों का विज्ञापन जारी करने और नए शिक्षा आयोग का गठन तत्काल करने की मांग को लेकर बैठे रहे। 

विज्ञापन
Indefinite strike of unemployed continues for 19th day, demand to issue advertisement for teacher recruitment
पत्थर गिरजाघर पर धरना देते बेरोजगार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में छह लाख से ज्यादा रिक्त पदों को तत्काल भरने को लेकर बेरोजगारों का पत्थर गिरजाघर में 19वें दिन धरना जारी रहा।  युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तीन जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा आयोग गठन की घोषणा के एक साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन अभी भी इसे लेकर संशय बरकरार है कि क्या आचार संहिता लागू होने तक शिक्षा सेवा आयोग का विधिवत गठन और टीजीटी पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत लंबित भर्तियों को लेकर चयन प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इस सवाल को शीर्ष प्राथमिकता में लेकर जनवरी अंत तक शिक्षा आयोग का गठन सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव को आवश्यक निर्देश दें। इसके अलावा टीजीटी पीजीटी विज्ञापन 2022 में 25 हजार पदों को शामिल करने, एलटी व प्रवक्ता जीआईसी के रिक्त पदों को विज्ञापित करने, प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


नए शिक्षा आयोग में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी धारा 21 व 18 को हटा दिया गया है, ऐसे में मांग की कि शिक्षकों की प्रबंधकों के उत्पीड़न से बचाव के लिए उपर्युक्त कदम उठाए जाएं। युवा मंच ने नए वर्ष के पहले दिन एक जनवरी को महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई है, जिसमें आचार संहिता लागू होने के पहले निर्णायक आंदोलन के आगाज के लिए रूपरेखा तैयार होगी। इस मौके पर युवा मंच संयोजक राजेश सचान, अर्जुन प्रसाद, हिमांशु अग्रवाल, धर्मराज यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed