फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indecent comment about female BJP leader, case filed

महिला भाजपा नेत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Sep 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indecent comment about female BJP leader, case filed
Indecent comment about female BJP leader, case filed
प्रयागराज। भाजपा जिला इकाई की महिला पदाधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र बातें लिखीं गईं। बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो अपलोड कर आपत्तिजनक बातें फैलाई गईं। शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल से कराई गई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को जार्जटाउन थाने में आरोपी महिला पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जार्जटाउन निवासी महिला नेत्री पिछले कई सालों से भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूजा मिश्रा नाम की महिला सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने के लिए अभद्र टिप्पणी कर रही है। आरोपी अपनी फेसबुक आईडी से विडिओ अपलोड कर उनके व एक नेता के बारे में आपत्तिजनक बातें फैला रही है। यह सब करके वह उनकी और उनकी पार्टी की छवि धूमिल कर रही है।
विज्ञापन

उसके इस कृत्य की वजह से उनका व उनके परिवार का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिला नेत्री की शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल से कराने के बाद शुक्रवार को एसपी क्राइम के आदेश पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पूजा मिश्रा के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में युवती से छेड़छाड़
प्रयागराज। उधर मेडिकल कॉलेज कैम्पस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। उसका आरोप है कि एक बजे अशोक कुमार उपाध्याय निवासी कीडगंज जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और गाली देने लगा। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर 100 नम्बर की पुलिस आई लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed