फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   indecency with a female officer who raided treatened the team

छापा मारने गई महिला अफसर से अभद्रता, टीम को धमकाया

Fri, 06 Mar 2020 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
indecency with a female officer who raided treatened the team
शाहगंज में खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की महिला अफसर से अभद्रता की गई। यही नहीं टीम में शामिल अन्य अफसरों के लिए भी अपमानजनक शब्दोें का प्रयोग किया गया। यही नहीं धमकाया भी गया। शाहगंज पुलिस ने आरोपी व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार दोपहर शाहगंज के नखास कोहना पहुंची। यहां पहुंचने के बाद टीम केदारनाथ सोमेश्वर प्रसाद फर्म में खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित करने के लिए गई। आरोप है कि इस दौरान मालिक बादल केसरवानी पुत्र सोमेश्वर लाल केसरवानी उर्फ जीतलाल केसरवानी टीम को देखते ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगा। यही नहीं, गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर दुकान से तुरंत भागने को कहा। अफसरों का कहना है कि दुकान में एक खुली बोरी में बेसन था, जिस पर इसका नमूना लिया गया। टीम की महिला सदस्य के साथ भी अभद्रता की गई। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव ने तहरीर दी। शाहगंज पुलिस ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed