{"_id":"5dd846078ebc3e54f7347f20","slug":"indecency-over-the-call-from-public-service-commission-chairman-allahabad-news-ald2609221125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसेवा आयोग अध्यक्ष से फोन पर गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसेवा आयोग अध्यक्ष से फोन पर गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज
Sat, 23 Nov 2019 02:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार से एसएमएस भेजकर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। फोन करने वाले ने खुद को जिला महामंत्री भाजपा, अलीगढ़ बताया है। मामले की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष की ओर से घटना के कुछ देर बाद ही मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की गई। उनकी ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह शुक्रवार दोपहर अपने कार्यालय में अफसरों संग बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से चार मिस्ड कॉल आईं। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिसके बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।
विज्ञापन
यह देख अध्यक्ष स्तब्ध रह गए। कुछ देर बाद उसी नंबर से एक और बार मिस्ड कॉल आई। यह पता लगाने के लिए कि कॉल करने वाला कौन है, अध्यक्ष के कहने पर उनके निजी सचिव बीआर पटेल ने उस नंबर पर फोन किया। इस पर कॉल करने वाले ने खुद को शाकिर अली, जिला महामंत्री भाजपा अलीगढ़ बताया और फोन काट दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मामले की सूचना अध्यक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तो हड़कंप मच गया। आननफानन में अज्ञात नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से फोन आया, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अलीगढ़ पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।