फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IND vs AUS World Cup Final: LED screens installed at many places in Prayagraj

IND vs AUS World Cup Final : प्रयागराज में कई स्थानों पर लगी एलईडी स्क्रीन, पीवीआर में लाइव स्ट्रीमिंग

Sun, 19 Nov 2023 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 02:15 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया जीतेगा के नारे लगाकर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की और तिरंगा लहराया। किन्नर अखाड़े के सदस्यों ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा की।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final: LED screens installed at many places in Prayagraj
नैनी में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर क्रिकेट विश्व कप देखते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट के महामुकाबले के लिए संगमनगरी के खेल प्रेमियों का जुनून देखते बन रहा है। शहर के चारों ओर अलग-अलग तरीके से लोग भारत को विश्व विजेता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, पूर्व खिलाड़ियों का आकलन भी भारतीय टीम के पक्ष में दिखाई दे रहा है। संगम तट से लेकर शहर के कई खेल मैदानों पर भारतीय टीम के विश्व विजयी बनने की प्रार्थना भी की गई। शहर में सन्नाटा सा छा गया है। लोग घरों में टीवी से चिपके हैं।

अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया जीतेगा के नारे लगाकर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की और तिरंगा लहराया। किन्नर अखाड़े के सदस्यों ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा की।

विज्ञापन


रणजी मैचों में अपनी शानदार गेंदबाजी से सामने वाली टीम को परेशान करने वाले पूर्व क्रिकेटर आशीष विस्टन जैदी ने बताया कि भारत ने वर्ल्ड कप-2023 का पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया से ही खेला था। वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था। इसमें स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी पूरा माहौल भारत के पक्ष में है। हम जरूर विजेता बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच देखने की विशेष तैयारियां

विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मैच देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पीवीआर सिनेमा हॉल में जहां पूरे मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। वहीं मल्टीकूसाइन रेस्टोरेंट की ओर से बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमियों को मैच दिखाया जाएगा। हालांकि रेस्टोरेंट में मैच देखने के लिए लोगों को टिकट भी लेना होगा।


चांदपुर सलोरी में पीएमएस डिजिटल लाइब्रेरी में प्रोजेक्टर पर मैच दिखाया जा रहा है। परेड मैदान पर इविवि के पूर्व क्रिकेट कोच देवेश मिश्र अपने साथियों के साथ मैच देखेंगे। इसके अलावा दारागंज के निराला चौराहे पर लड्डू पंडित हलवाई और प्रभाग गुप्ता की चाय की दुकान पर बड़ी टीवी में मैच दिखाने की व्यवस्था की गई है। प्रभाग गुप्ता बताते हैं कि पूरे विश्वकप का मैच लोगों ने लाइव देखा है। भीड़ बढ़ने की स्थिति पर वह टीवी बंद कर देते थे, लेकिन फाइनल मैच में ऐसा नहीं होगा।

हॉस्टलों में भी है व्यवस्था

शास्त्रीनगर में अनुभव श्रीवास्तव ने अपने घर में प्रोजेक्टर लगाया है। शिवकुटी स्थित बीएसएनएल गली में स्टूडेंट हॉस्टल में कुलदीप की ओर से प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है। नार्दन फुटबाल एकेडमी की ओर से राजरूपपुर स्थित कार्यालय के अलावा मजीदिया इस्लामिया कॉलेज, केपी जायसवाल इंटर कॉलेज और केपी टेनिस एकेडमी में भी खिलाड़ियों की तरफ से प्रोजेक्टर से मैच देखने की व्यवस्था की गई है। डीसीपी नगर दीपक भूकर के अनुसार शहर के सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने आसपास की स्थिति पर विशेष तौर पर सतर्कता बरतेंगे।

नैनी बाजार गल्ला मंडी में वर्ल्ड कप फाइनल का मैच देखने के लिए व्यापार मंडल की ओर से टीवी की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। गल्ला मंडी स्थित ग्राउंड में इसको लेकर तैयारी की जा रही है। मैच देखने के लिए गल्ला मंडी व आसपास के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान लगभग बंद हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल व अन्य व्यापारियों के सहयोग से यहां की गई है। 

संगम तट पर बालू से बनाई विश्वकप ट्रॉफी

दृश्य कला विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने फाइनल से पहले विश्वकप में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए संगम तट पर बालू से विश्वकप की ट्राफी बनाई। छात्रों ने बताया कि इस सुंदर अनुकृति को बनाने में करीब सात घंटे का समय लगा। इसे मनोज कुमार, अजय गुप्ता, बादल, आशीष, जयकिशन, शिवानी कपूर, प्रांजल ने मिलकर बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed