फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased security in the High Court

हाईकोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Increased security in the High Court
इलाहाबाद उच्च न्यायालय - फोटो : PTI
हाईकोर्ट में टिफिन में बम बरामद होने की घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अब अधिवक्ताओं और वादकारियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर की नियमित रूप से जांच भी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


दीपावली के अवकाश के बाद कोर्ट खुलने पर सुरक्षा पहले से अधिक कड़ी नजर आई। अब बिना जांच पड़ताल के किसी भी हाईकोर्ट में घुसने की इजाजत नहीं है। बिना ड्रेस के कोर्ट आने वाले वकीलों को भी आईकार्ड दिखाने के बाद ही भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। कोर्ट परिसर की नियमित जांच डॉग स्क्वायड द्वारा भी की जा रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट के कोर्ट संख्या 55 में एक टिफिन में रखा बम बरामद हुआ था। इससे खासा हड़कंप मच गया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोर्ट के भीतर तक बम पहुंच जाने की घटना ने सुरक्षा में लगी एजेंसियों के होश उड़ा दिए थे। इसके बाद से सुरक्षा को लेकर और सतर्कता बरती जा रही है। सीओ हाईकोर्ट सुरक्षा टीएस सिंह के अनुसार कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा संबंधी अन्य इंतजामों पर भी तेजी से काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed