{"_id":"5f820ea78ebc3eb8670be5f7","slug":"increased-opportunity-for-acf-rfo-mains-candidates-city-desk-news-ald2886150141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएसी एसीएफ\/आरएफओ भर्ती परीक्षा 2017 के परिणाम घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएसी एसीएफ/आरएफओ भर्ती परीक्षा 2017 के परिणाम घोषित किए
Mon, 12 Oct 2020 11:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन सरंक्षक तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2017 के परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी एसीएफ/आरएफओ-2019 के अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं। एसीएफ/आरएफओ-2019 की मुख्य परीक्षा 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। जबकि, पांच दिन पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एसीएफ/आरएफओ-2017 के 137 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक चयनितों में बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जो एसीएफ/आरएफओ-2019 की मुख्य परीक्षा में भी शामिल होने वाले हैं, लेकिन अंतिम चयन के बाद अब इन अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने की संभावना बहुत कम रह गई है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा कम होगी और मुख्य परीक्षा के अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
इस भर्ती के सभी चरणों में सफल हुए अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर की सूची जारी की गई है। यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ भर्ती की लिखित परीक्षा 2017 का परिणाम 05 अगस्त 2020 को जारी किया गया था।