फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased anger against Nasimuddin , blew the effigy

नसीमुद्दीन के खिलाफ बढ़ा गुस्सा, फूंका गया पुतला

Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Increased anger against Nasimuddin , blew the effigy
रामपुर के शाहबाद के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी। अमर उजाला
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की बेटी के खिलाफ बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में भाजपा ने जहां आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है, तो वहीं हिंदू युवा वाहिनी ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को इस मामले में युवा वाहिनी से जुड़े लोगों ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान नसीमुद्दीन का पुतला फूंककर नारेबाजी भी की गई, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी नसीमुद्दीन के खिलाफ 28 जुलाई को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े लोग नगर अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव एवं इविवि के छात्रनेता सूर्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर पहुंच गए। यहां प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया गया कि अमर्यादित टिप्पणी मामले में बसपा नेता के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि भाजपा ने दयाशंकर सिंह द्वारा की गई टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए भाजपा से निलंबित कर दिया था। पुतला दहन में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद यादव, वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, राजेश केसरवानी, सूरज दुबे, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुमित वैश्य आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा नगर महिला प्रमुख शशि वार्ष्णेय के नेतृत्व में 28 जुलाई को लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन


कहा गया कि इस प्रदर्शन में इलाहाबाद से भाजपा से जुड़ी काफी संख्या में महिलाएं जाएंगी। शशि वार्ष्णेय ने कहा कि नसीमुद्दीन की बर्खास्तगी होने तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में पश्चिमी विधानसभा से रीता सिंह, उत्तरी विधानसभा से पार्षद पुष्पा कुशवाहा, दक्षिणी विधानसभा से पार्षद किरन जायसवाल को महिलाओं को एकत्रित कर लखनऊ ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अनीता सचान, डॉ. कमला सिंह, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, प्रीती सिंह, रीता शुक्ला, बरखा प्रकाश, सरोज गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed