फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Income Tax Raid Crores of rupees in cash gold-diamond jewellery

Income Tax Raid : चिकित्सकों के घर-अस्पतालों से करोड़ों रुपये कैश और सोने-हीरे के आभूषण, जमीन के कागज मिले

Sun, 08 Dec 2024 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 01:33 PM IST
सार

सृजन अस्पताल के दफ्तर और डॉ. जयवर्धन राय के घर से भी करोड़ों रुपये के निवेश संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं। 10 करोड़ रुपये से अधिक नकद रुपये, सोने - हीरे के आभूषण भी टीम के हाथ लगे हैं, जिसे लेकर सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Income Tax Raid Crores of rupees in cash gold-diamond jewellery
फीनिक्स हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के दो बड़े निजी अस्पतालों समेत तीन स्थानों पर में आयकर विभाग के सर्च ऑपरेशन में करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता चला है। इस कार्रवाई में फीनिक्स अस्पताल के निदेशकों के लॉकर, दराज, अलमारी से जमीनों के अलावा अन्य संपत्तियों में करोड़ों रुपये के निवेश से संबंधित दस्तावेज आयकर टीम के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

सृजन अस्पताल के दफ्तर और डॉ. जयवर्धन राय के घर से भी करोड़ों रुपये के निवेश संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं। 10 करोड़ रुपये से अधिक नकद रुपये, सोने - हीरे के आभूषण भी टीम के हाथ लगे हैं, जिसे लेकर सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


इसी के साथ इन दोनों अस्पतालों के अलावा चिकित्सक के घर के कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब सीज कर दिए गए हैं। अस्पतालों के निदेशकों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। इन तीनों जगहों को मिलाकर दो सौ करोड़ रुपये से अधिक संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का हिसाब नहीं मिल रहा है। टैगोर टाउन स्थित फीनिक्स, सिविल लाइंस के सृजन अस्पताल के अलावा डॉ. जयवर्धन राय के घर की अलमारियों, दराजों और लॉकरों की शनिवार को तीसरे दिन जांच पूरी कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Income Tax Raid Crores of rupees in cash gold-diamond jewellery
इनकम टैक्स की टीम एक डॉक्टर के घर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

जांच टीमों के हाथ संपत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज लगे हैं। साथ ही कई जगह करोड़ों रुपये निवेश किए गए हैं। कई बैंक खातों में भी बड़ी धनराशि मिली है। नकद रुपये, सोने व हीरे के आभूषण भी टीम के हाथ लगे हैं, जिसे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी इस पूरी कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सिविल लाइंस व टैगोर टाउन स्थित दो निजी अस्पतालों के अलावा डॉ.जयवर्धन राय के घर छापेमारी की थी। फीनिक्स हास्पिटल से जुड़े दो अन्य चिकित्सकों के आवास पर भी छापेमारी हुई थी। इनके साथ ही इस अस्पताल के सभी आठ निदेशकों के बैंक खातों के अलावा उनके निवेश के बारे में जांच की गई है। शनिवार देर शाम तक अस्पतालों के संचालकों व इससे जुड़े कुछ डाॅक्टरों से पूछताछ की गई। अकाउंटेंट से पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया।

Income Tax Raid Crores of rupees in cash gold-diamond jewellery
सृजन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

सूत्रों के मुताबिक नकद रुपये, सोने व हीरे के आभूषण तो बृहस्पतिवार को ही जांच टीमों को मिले थे, लेकिन सबसे अधिक संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जांच टीमों के हाथ लगे हैं। कई जगह निवेश किए गए करोड़ों रुपये से संबंधित कागजात भी मिले हैं, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया है। जांच टीमों ने कई लैपटाॅप व कंप्यूटर भी किए हैं। जांच टीमों ने कार्रवाई समाप्त होने के बाद कब्जे में लिए गए दस्तावेजों को आयकर विभाग के अपर निदेशक जांच अतुल कुमार पांडेय को सौंप दिया। अब इन दस्तावेजों की अधिकारी जांच करेंगे, तब जाकर पता चलेगा कि कितने की टैक्स चोरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed