{"_id":"5db0a20d8ebc3e01630906cb","slug":"income-tax-babu-killed-in-phaphamu-allahabad-news-ald258354524","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ में इनकम टैक्स के बाबू की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफामऊ में इनकम टैक्स के बाबू की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
Income Tax Babu killed in Phaphamu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरहवीं में शामिल होकर घर लौटते समय हमला
बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
फाफामऊ (प्रयागराज)। गंगापार के फाफामऊ क्षेत्र में बुधवार की रात बदमाशों ने इनकम टैक्स के बाबू संजय पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। संजय थरवई के बहमलपुर गांव में तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने रंगपुरा गांव के पास घटना को अंजाम दिया। गोली लगते ही वह गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें एसआएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी गंगापार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस घर वालों से दुश्मनी के बारे में पूछताछ में जुटी है।
शहर में शिवकुटी थाना क्षेत्र के अपट्रान चौराहा के पास रहने वाले संजय पाल इनकम टैक्स विभाग में बाबू थे। मूलरूप से मिर्जापुर में सिविल लाइंस घूरापट्टी के रहने वाले संजय बुधवार को वह बहमलपुर गांव में अपने साढ़ू छेदीलाल के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। वहां से फुफेरे भाई गुड्डू के साथ वह बाइक से घर के लिए निकले। लौटते समय रास्ते में रात करीब दस बजे रंगपुरा प्राथमिक विद्यालय के पास उन्हें बगल में बाइक लगाकर बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर कातिल सोरांव की ओर भाग निकले।
आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल भेजा। रास्ते में ही संजय की सांस थम गई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले आई कार्ड तथा अन्य कागजातों से शिनाख्त की गई और घरवालों को सूचना भेजी गई।