फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Incidents like Manipur are a matter of shame for India, Sumaiya Rana targets the BJP government

यूपी : मणिपुर जैसी घटनाएं हिंदुस्तान के लिए शर्म की बात, सुमैया राना ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Mon, 21 Aug 2023 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

मशहूर शायर मुनव्वर राना की पुत्री सुमैया ने कहा कि धर्म एवं जाति को लेकर आए दिन देश के कई हिस्सों में हिंसक एवं अपमानजनक घटनाएं हो रहीं हैं, जिस पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
Incidents like Manipur are a matter of shame for India, Sumaiya Rana targets the BJP government
सुमैया राना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना की सुपुत्री एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहीं अत्याचार, हिंसक एवं अपमानजनक घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जबसे एनडीए सरकार सत्ता में आई है तब से देशवासियों में आपसी भाईचारा और सामुदायिक माहौल बिगड़ा है। सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर सत्ता हथियाने वाली एनडीए गठबंधन से देश की आम आवाम का मोह भंग हो गया है। सुमैया राना सोमवार को प्रयागराज पहुंची। सपा कार्यालय में महिला सभा की पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।  

विज्ञापन


सुमैया ने कहा कि धर्म एवं जाति को लेकर आए दिन देश के कई हिस्सों में हिंसक एवं अपमानजनक घटनाएं हो रहीं हैं, जिस पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सहित कुल 26 दलों के गठबंधन “इंडिया“ को मजबूत विकल्प बताते हुए दावा किया कि 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करते हुए केंद्र की सत्ता पर इंडिया गठबंधन का कब्ज़ा होगा।

विज्ञापन

Incidents like Manipur are a matter of shame for India, Sumaiya Rana targets the BJP government
सुमैया राना का सपा कार्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

सपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

उन्होंने महिला सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकत्रियों से पूरी मजबूती के साथ गठबंधन की जानकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के हितों को लेकर किए गए कार्यों के प्रचार प्रसार पर जोर देने की अपील की। शहर की सीमा में प्रवेश करने पर सपा नेत्री सुमैया राना का तेलियरगंज में महानगर महासचिव रविंद्र यादव, हरि ओम साहू, छात्र नेता आदिल हमजा, मो. अजहर आदि ने स्वागत किया।

सपा नेत्री ने करेली, दरियाबाद, नैनी आदि मोहल्लों में पार्टी के नेताओं, समर्थकों के आवास पर लोगों से मुलाक़ात कर इंडिया गठबंधन की जानकारी के साथ ही एकजुटता के साथ एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील भी की। सपा कार्यालय में संपन्न बैठक में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, यमुनापार अध्यक्ष सत्य भामा मिश्रा एवं गंगापार अध्यक्ष प्रतिमा रावत, पद्मा यादव, सुरेखा साहू, सारिका यादव, सविता कैंथवास, गुड्डी यादव, उर्मिला सिंह, कंचन श्रीवास्तव, रेनू, रजनी शर्मा, अनीता देवी, सरिता सिंह, सुषमा यादव, माया रावत आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed