फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In view of the arrival of the President, Chief Minister, the SP leader was under house arrest, the Samajwadi Party workers got angry.

राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सपा नेता को किया हाउस अरेस्ट, भड़के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

Sat, 11 Sep 2021 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Sep 2021 07:52 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी महानगर के मीडिया प्रभारी सैयद मो. अस्करी ने कहा कि भाजपा सत्ता से पदमुक्त होने की कगार पर खड़ी है।  उसे अब सत्ता जाने का खौफ सता रहा है । वह अब असंवैधानिक कृत करने से भी नहीं चूक रही है।

विज्ञापन
In view of the arrival of the President, Chief Minister, the SP leader was under house arrest, the Samajwadi Party workers got angry.
Prayagraj News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सपा नेत्री ऋचा सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन के मद्देनजर पुलिस द्वारा सपा नेता रिचा सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं को घर में नजरबंद कर लिए जाने की बात सामने आने पर सपाई भड़क गए। रिचा द्वारा खुद को नजरबंद किए जाने सूचना और फोटो शनिवार की सुबह सोशल मीडिया में शेयर कर दी। इसके बाद सपाइयों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी महानगर के मीडिया प्रभारी सैयद मो. अस्करी ने कहा कि भाजपा सत्ता से पदमुक्त होने की कगार पर खड़ी है।  उसे अब सत्ता जाने का खौफ सता रहा है । वह अब असंवैधानिक कृत करने से भी नहीं चूक रही है। कहा कि डा. रिचा सिंह एवं अन्य सपा कार्यकर्ताओं को घर में कैद करना यह दिखाता है कि भाजपा संवैधानिक पदों का भी राजनीतिकरण करने से जरा भी परहेज नही करती।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही रिचा सिंह के आवास पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान महिला पुलिस उनके आवास के अंदर ही डटी रही। उनके घर से बाहर जाने पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी गई। इसी तरह से कुछ अन्य सपा कार्यकर्ताओं को भी घरों से नहीं निकलने दिया गया।महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed