{"_id":"77343ab1f280bd4affa3b73c1ef283f6","slug":"in-three-days-out-of-four-coaching-written-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में मात्र चार कोचिंग के बाहर लिखी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में मात्र चार कोचिंग के बाहर लिखी सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद करने के लिए एडीए के अवर अभियंता और भवन निरीक्षक (बीआई) गंभीर नहीं हैं। एडीए बोर्ड की बैठक में फैसला होने और एक अप्रैल को संयुक्त सचिव गुडाकेश शर्मा के निर्देश के बावजूद दो दिन में मात्र चार चिह्नित कोचिंग संस्थानों के बाहर बंद करने की सूचना लिखी गई। शनिवार को संयुक्त सचिव ने जब इसकी समीक्षा की तब जेई, बीआई ने जवाब दिया कि सूचना लिखने का कोचिंग संचालक विरोध कर रहे हैं। इस पर संयुक्त सचिव ने जेई, बीआई को चेतावनी दी और एडीए पुलिस दस्ते के साथ सोमवार को सूचना लिखवाकर शाम चार बजे तक रिपोर्ट देने को कहा है।
शहर में 271 कोचिंग संस्थान अवैध रूप से चल रहे हैं। एडीए की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद 84 कोचिंग बंद हो गईं, जबकि 53 के खिलाफ कार्रवाई का फैसला एडीए बोर्ड की बैठक में हुआ। संयुक्त सचिव ने एक अप्रैल को बैठक कर दो दिन अवकाश के दौरान यह काम हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया था ताकि वहां छात्र प्रवेश न लें और 15 अप्रैल को कार्रवाई में भी अड़चन न आए। अब संयुक्त सचिव ने जेई, बीआई को शेष 49 कोचिंग संस्थान के बाहर रविवार और सोमवार को हर हाल में सूचना लिखने का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।