फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the wake of Kumbh, the digital museum at 51 railway stations including Junction

प्रयागराज जंक्शन समेत 51 रेलवे स्टेशनों पर बनेगा डिजिटल म्यूजियम 

Sat, 12 Jan 2019 01:53 AM IST
देव कश्यप राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Jan 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
In the wake of Kumbh, the digital museum at 51 railway stations including Junction
sarnath museum - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के मौके पर रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन समेत देश के 51 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर महात्मा गांधी से जुड़ीं दुर्लभ तस्वीरें एवं शार्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इन 51 स्टेशनों में प्रयागराज शहर के भी चार स्टेशन शामिल किए गए हैं। इसमें जंक्शन के साथ प्रयाग, सूबेदारगंज एवं इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की बात करें तो यहां के कुल सात रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गांधी से जुड़ीं तस्वीरें लगाकर दिल्ली आदि स्टेशनों में लगी एलईडी में उनसे जुड़े वीडियो दिखाए गए थे। अब बोर्ड ने देश के 51 रेलवे स्टेशनों पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर डिजिटल म्यूजियम बनाने के लिए एनसीआर जोन समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र भेजा है। एनसीआर जोन में इलाहाबाद जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, मथुरा, वृंदावन रेलवे स्टेशनों पर बड़ी एलईडी लगाकर महात्मा गांधी से जुड़ी फोटो एवं शार्ट फिल्मेें दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ का कहना है कि जंक्शन पर भी डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा। इसका कार्य पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व बीतने के बाद शुरू होगा। कहा कि प्रयागराज में कुंभ शुरू होने वाला है। इस वजह से महात्मा गांधी के साथ ही कुंभ से जुड़ी शार्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। बोर्ड की ओर से महात्मा गांधी से जुड़ी ऐसी दुर्लभ फोटो एवं वीडियो दिए जाएंगे जो अधिकांश लोगों ने अब तक नहीं देखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), वाराणसी, बाराबंकी, लखनऊ, हरिद्वार, ऋषिकेश, आगरा कैंट, मथुरा जं., वृंदावन, नई दिल्ली, दिल्ली, हरदोई, इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, प्रयाग, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed