{"_id":"5ccf409fbdec22076019d41d","slug":"in-the-prayagraj-the-woman-died-during-the-operation-the-case-on-the-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर केस
Mon, 06 May 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : prayagraj
कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही की वजह से उसकी जान गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में अस्पताल संचालक डॉक्टर समेत तीन लोगों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। उधर पैदा होने के कुछ घंटे बाद ही मृतका की बच्ची की भी मौत हो गई।
पुराना मम्फोर्डगंज के रहने वाले शैलैष कुमार व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी स्मृति(28) की डिलीवरी होनी थी जिसके लिए उन्हें शनिवार शाम लाला लाजपत राय मार्ग पर स्थित जय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिवारीजनों का आरोप है कि अस्पताल के उस दौरान स्मृति पूरी तरह स्वस्थ थीं और जांच अािद के बाद डॉक्टरों ने भी यह बात कही थी। रविवार सुबह 8.30 बजे के करीब उन्हें ऑपरेशन के लिए ओटी रूम में ले जाया गया। ऑपरेशन के दौरान उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन कुछ ही देर बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई।
देवर शिवेंद्र ने बताया कि कुछ देर बाद डॉक्टर बाहर आए और फौरन चार यूनिट खून की व्यवस्था करने को कहा। इस पर उन्हें खून भी उपलब्ध कराया गया लेकिन कुछ देर बाद ही स्मृति की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। आरोप है कि इस दौरान ओटी से निकलकर दो डॉक्टर चुपचाच निकल भागे। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ही स्मृति व उनकी बच्ची की मौत हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर पति शैलेष ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक डॉ. विजय केसरवानी, डॉ. रिया व अन्य अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
स्मृति की मौत से परिवार में कोहराम मचा था कि तभी उन्हें एक और सदमा लगा। पैदा होने के कुछ घंटे बाद ही शाम को नवजात की भी मौत हो गई। जिससे परिवारवाले बदहवास से हो गए। महिला का तीन साल का एक बेटा शिव भी है। उधर बच्ची व पत्नी की मौत पर पति शैलेष व अन्य परिजनों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उधर जिलाधिकारी की अनुमति पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के दौरान पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि ज्यादा खून बह जाने के कारण महिला की मौत हुई।