{"_id":"57d851c24f1c1b912cd487de","slug":"in-the-online-system-dent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन व्यवस्था में भी ‘सेंध’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन व्यवस्था में भी ‘सेंध’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
online doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की 2017 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में फर्जीवाड़ा हो रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था की खामियों का फायदा उठाकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने नकलमाफिया से गठजोड़ करके अपने चहेतों का फार्म भरवा रहे हैं।
यूपी बोर्ड ने 2015 नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण फार्म भरवाए थे। इस दौरान प्रबंधकों ने बड़ी संख्या में बोगस अभ्यर्थियों का पंजीकरण करवा दिया। अब बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के दौरान प्रधानाचार्यों ने इन बोगस छात्रों के नाम पर दूसरे छात्रों का ऑनलाइन फार्म भरवा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए बिना अग्रिम पंजीकरण के ही फार्म भरने की छूट है। फेल अभ्यर्थियों के नाम पर प्रबंधन ने बड़ी संख्या में बाहरी छात्रों के फार्म भरवाकर मनमाने तरीके से पैसा कमाया। बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन शिवलाल का कहना है कि बोर्ड की ओर से तैयार साफ्टवेयर गड़बड़ी करने वालों को पकड़ लेगा।