फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the name of giving job, obscene video was made of a woman, Rs 50 thousand was also recovered from the woman

Prayagraj : नौकरी देने के नाम पर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, महिला से 50 हजार रुपये भी वसूले गए, केस दर्ज

Sun, 02 Jun 2024 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 05:51 PM IST
सार

राजापुर की रहने वाली महिला ने नवंबर 2022 में समाचार पत्र में एक विज्ञापन देखकर झूंसी में नौकरी की तलाश में आई। महिला 28 दिसंबर 2022 की शाम तकरीबन चार बजे एक संस्था में नौकरी की तलाश मेंं आई थी।

विज्ञापन
In the name of giving job, obscene video was made of a woman, Rs 50 thousand was also recovered from the woman
दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के राजापुर की रहने वाली एक महिला का तकरीबन दो साल पहले नौकरी देने के नाम पर अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियो का वायरल करने की धमकी देकर पैसाें की भी वसूली गई। महिला ने तकरीबन दो साल बाद शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

राजापुर की रहने वाली महिला ने नवंबर 2022 में समाचार पत्र में एक विज्ञापन देखकर झूंसी में नौकरी की तलाश में आई। महिला 28 दिसंबर 2022 की शाम तकरीबन चार बजे एक संस्था में नौकरी की तलाश मेंं आई थी।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वहां पर उसकी शैलेंद्र गौड़ से मुलाकात हुई। इसके बाद महिला को इंटरव्यू देने के नाम के लिए ऊपर के कमरे में बैठे राजमन गौड़ के पास भेजा गया। आरोप है कि राजमन ने बताया कि महिला को वेतन 15 हजार रुपये मिलेगा। नौकरी के लिए पहले तीन लाख रुपये सुविधा शुल्क देना होगा। तब महिला ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है। कुछ देर बाद महिला को दोबारा कमरे में बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी का लालच देकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। किसी तरह महिला भाग निकली। इसके बाद महिला से राजमन गौड़ व शैलेंद्र गौड़ पुत्र कैलाश नाथ गौड़ निवासी शिवसिटी जरहरा थाना इंदिरा नगर लखनऊ ने 50 हजार रुपये लिए। इस दौरान महिला ने कई बार वीडियो डिलीट करने की बात कही। लेकिन उसको धमकाकर शांत कर दिया गया। तकरीबन दो साल बाद महिला ने दो दिन पहले झूंसी पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की गई। झूंसी पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed